उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने किसी चौराहे या रोड पर नहीं बल्कि व्यापारी के घर के अंदर बेडरूम में घुसकर दंपती पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस दौरान व्यापारी अपनी और पत्नी की जिंदगी की भीख मांगता रहा लेकिन, बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। वहीं, दंपती की चीख-पुकार व गोलियों की आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया गया कि गोली लगने से व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस दौरान दूसरे कमरे से मौके पर पहुंची पोती को भी बदमाशों ने गनप्वाइंट पर लेकर बंधक बना दिया।