फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन की तलाश: 32 घंटे बाद हुआ सिर कटी लाश का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए परिजन, दर्दनाक हैं तस्वीरें

Wed, 28 Sep 2022 06:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में युवक की हत्या के मामले में 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हत्यारे युवक की गर्दन काटकर ले गए थे। खेत में पड़ी मिली सिर कटी लाश को देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा था। इस जघन्य वारदात से आसपास के गांवों में भी दहशत फैली हुई है। 

32 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
बताया गया कि परिजनों के काफी हंगामे और पुलिस अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि करीब 32 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने किया बड़ा दावा
पुलिस ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के भीतर युवक का सिर बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की जेब से एक कॉलोनी के युवक का मोबाइल मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बहनों का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : amar ujala
युवक की हत्या, गर्दन काटकर ले गए थे हत्यारे
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव में जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया था। गांव से दो दिन पहले लापता हुए दीपक त्यागी (25) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी कटी हुई गर्दन भी साथ ले गए थे। 

4 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
वहीं बीती मंगलवार की सुबह को गांव के ही मुनकाद और शाहरूख भैंसा-बुग्गी लेकर पशु चारा लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने लालपुर मार्ग पर एक खेत में युवक का शव पड़ा देखा। बाद में पुलिस ने कई घंटों तक खेत खंगाला, मगर गर्दन नहीं मिली। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो परिजनों ने सिर के बिना शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
गांव में पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala
शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि दीपक का गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ है और वह उनके साथ शराब भी पीता था। पुलिस ने खजूरी गांव से एक और पास के ही गांव अहमदपुर बढला समेत कई जगहों से 13 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हिरासत में लिए गए युवकों से हो रही पूछताछ
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि पीड़ित परिवार से बातचीत की गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने भी पहुंचकर वारदात के जल्द खुलासे और गर्दन बरामद करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें