फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज बना अखाड़ा: बीटेक के छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर 20 बार चाकू से गोदा, देखें तस्वीरें

Wed, 13 Apr 2022 04:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एच-58 स्थित एमआईईटी इंस्टीट्यूट में बुधवार सुबह क्लासरूम के बाहर बीटेक के छात्र निखिल तोमर (23) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोप है कि सीनियर छात्र अभिषेक शर्मा ने वर्चस्व कायम करने को लेकर घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान निखिल का दोस्त आर्यन भी चाकू लगने से घायल होना बताया गया है।  पुलिस ने पूरे मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक शर्मा समेत पांच आरोपियों को कॉलेज के सिक्योरिटी गार्डों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस छात्रा को लेकर विवाद के बिंदु पर भी प्रमुखता से जांच कर रही है। आगे पढ़ें कैसे वर्चस्व की जंग में सीनियर छात्रों ने ली बीटेक के जूनियर छात्र की जान: -
विज्ञापन

2 of 5
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत थानाक्षेत्र के शिकोहपुर गॉव निवासी पुष्पेंद्र कुमार तोमर का बेटा निखिल एमआईईटी ने बीटेक मैकेनिकल में द्वितीय वर्ष का छात्र था। तीन दिन से निखिल तोमर के दोस्तों का तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक शर्मा पक्ष से विवाद था।

दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर मंगलवार को भी कॉलेज के कैंपस में मारपीट हुई थी। निखिल अपने दोस्त आर्यन के साथ बुधवार सुबह 9:55 बजे क्लास रूम के बाहर गाड़ियों के स्टैंड के पास बातचीत कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक शर्मा और उसके सहपाठी अंकित शर्मा विभोर समेत 7-8 छात्रों में निखिल तोमर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala
आरोप है कि अभिषेक शर्मा ने चाकू से निखिल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। निखिल को एक चाकू पेट में एक गर्दन में और कई कमर में लगे हैं। चाकू लगने के बाद निखिल आरोपियों से छूटकर क्लास रूम की तरफ भागे। कुछ दूरी पर भागने के बाद निखिल गिर पड़े।

 

4 of 5
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala
निखिल की चीख-पुकार सुनकर कैंपस में दौड़कर सिक्योरिटी गार्ड दौड़कर पहुंच गए। गार्ड में आरोपी अभिषेक और उसके चार साथियों को मौके पर ही दबोच लिया। निखिल तोमर को कॉलेज की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाकूबाजी के दौरान निखिल का दोस्त आर्यन भी घायल होना बताया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala
कॉलेज में हत्या का पता लगते एसपी देहात पहुंचे
कॉलेज में छात्र की हत्या की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी देहात केशव कुमार, सीओ सरधना आरपी शाही और इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हिरासत में लिए आरोपी अभिषेक और उसके चार साथियों से पुलिस ने घंटों पूछताछ की।
 
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में कई दिनों से वर्चस्व को लेकर कमेंट बाजी चल रही थी। इसी को लेकर बुधवार विवाद हुआ और हत्या हो गई। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि अभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें