मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे पर मंगलवार को एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया, बल्कि समाजसेवा के ठेकेदारों पर भी सवाल उठाए।
यहां मंगलवार को आर्थिक तंगी के चलते एक महिला अपने बेटे की लाश घंटों ठेले पर लेकर घूमती रही। मां रो-रोकर बेटे के शव का अंतिम संस्कार कराने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने एक न सुनी। आखिरकार महिला के गुहार लगाने पर तेजगढ़ी चौकी इंचार्ज ने अपना फर्ज निभाया और मदद कर महिला के बेटे के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।