फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
वहीं, पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है, जिससे हस्तिनापुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव फतेहपुर प्रेम, बड़ी चमरोध, दबखेड़ी, हसापुर, रठौरा कला, सिरजेपुर, हादीपुर, गांवड़ी आदि दर्जनों गांव का आपस में संपर्क कट गया है। इन गांवों के ग्रामीण आपस में संपर्क साधने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं।