जम्मू कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए मेरठ के मेजर मयंक विश्नोई का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक आवास पर पहुंच गया, जहां पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद के स्वागत की तैयारी में कंकरखेड़ा के व्यापारी, समाजसेवी और राजनैतिक दल के लोग सुबह से ही जुट गए। पुष्प और राष्ट्रीय ध्वज बाजारों में लगाए गए हैं। हिंडन एयर बेस से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर बादशहीद मेजर मयंक का पार्थिव शरीर मेरठ पहुंचा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के शहीद मेजर मयंक बिश्नोई को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को 50 लाख की मदद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी व एक सड़क का नामकरण शहीद मयंक बिश्नोई के नाम पर करने की घोषणा की है। प्रदेश प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, भाजपा विधायक दिनेश खटीक, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल भी शहीद मेजर मयंक विश्नोई के घर पहुंचे।