फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मणप्पुरम सोना लूट मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, ऐसे दिया करोड़ों की लूट को अंजाम 

Sat, 23 Feb 2019 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
manapuram gold loot
यूपी के मेरठ में बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में सोना लूट में मुख्य आरोपी भगत सिंह तालियान सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर लुटा हुआ सोना बरामद करने के लिए शुक्रवार देररात तक मेरठ और मुजफ्फरनगर में दबिश चलती रही। आगे देखें आखिर किस तरह इस बड़ी लूट को आरोपियों ने दिया था अंजाम: - 

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दो महिला कर्मचारियों व मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर गुरुवार सरेशाम करीब 10 किलो सोना लूट लिया गया था। हालांकि पहले साढ़े 15 किलो सोना लूट की बात सामने आई थी। लेकिन शुक्रवार को जांच में पता चला कि करीब पांच किलो सोना बदमाश नहीं ले जा सके थे। इस वारदात को एक बदमाश ने सरदार की वेशभूषा में और दूसरे ने सिर पर कपड़ा बांधकर अंजाम दिया था। 
विज्ञापन

2 of 11
manapuram gold loot
बैग में सोना था, उसमें जीपीएस लगा था, जिससे बदमाशों की लोकेशन वंडर सिटी कॉलोनी में मिली थी। वहां से चोरी हुई एक सेंट्रो कार हिस्ट्रीशीटर धूम सिंह पहलवान के घर के बाहर मिली थी। धूम सिंह व उसका बेटा भगत सिंह घर पर नहीं मिला था। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सोना लूटने में धूम सिंह और भगत सिंह थे। पुलिस ने भगतसिंह को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर दौराला के सुशील समेत दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों को लेकर सोना बरामद करने में पुलिस लगी है। वारदात को छह बदमाशों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन

3 of 11
manapuram gold loot
छह बदमाशों ने लूटा सोना, वंडर सिटी कॉलोनी में किया बंटवारा  
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का सोना छह बदमाशों ने लूटा था। बदमाश वंडर सिटी कॉलोनी में इसका बंटवारा कर रहे थे। तभी उन्हें पता लगा कि बैग में ट्रैकर लगा है, जिससे पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर ली है। जिसके बाद तीन बदमाश मुजफ्फरनगर तो तीन दिल्ली की तरफ भाग निकले। एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और दो जिलों की पुलिस की घेराबंदी के बाद मुख्य आरोपी भगत सिंह खुद ही सरेंडर हो गया। 

4 of 11
manapuram gold loot
सोना लूटकांड को मेरठ और मुजफ्फरनगर के बदमाशों ने अंजाम दिया। वंडर सिटी कॉलोनी कंकरखेड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर धूम सिंह पहलवान के बेटे भगत सिंह तालियान व उसके दोस्त सुशील निवासी दौराला ने लूट की प्लानिंग बनाई थी। दो बदमाश मुजफ्फरनगर के शामिल किए, जबकि अन्य बदमाश शहर के ही है। 15 दिन तक बदमाशों ने बेगमपुल पर रेकी की। दो बार कंपनी में जाकर अंदर की सारी जानकारी जुटाई। 

 
विज्ञापन

5 of 11
manapuram gold loot
कंपनी से साढे़ दस किलो सोना लूटने के बाद दो बदमाश बाइक व चार बदमाश सेंट्रो कार से वंडर सिटी पहुंचे। जहां बदमाश सोने का बंटवारा कर रहे थे। तभी उनकी नजर बैग पर लगे ट्रैकर पर पड़ी। इसी दौरान शोर मचा कि बदमाशों की लोेकेशन पुलिस को पता चल गई। ये बदमाश थोड़ा-थोड़ा सोना लेकर भाग निकले।  

 
विज्ञापन

6 of 11
manapuram gold loot
भगत ने किया सरेंडर, दो को पकड़ा 
सोना लूट का मामला लखनऊ तक गूंजा है। एसपी सिटी मुजफ्फरनगर सतपाल सिंह, तत्कालीन एसपी सिटी रणविजय सिंह को इसमें लगाया गया। दोनों अधिकारी मेरठ और मुजफ्फरनगर पुलिस को साथ लेकर जांच में जुट गए। भगत सिंह और धूमसिंह की घेराबंदी शुरू की। भगत एक सत्ताधारी नेता के संरक्षण में चला गया। नेता ने उसको पुलिस के सामने सरेंडर करा दिया। भगत की निशानदेही पर सुशील और एक अन्य को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

7 of 11
manapuram gold loot
चर्चा : दो किलो सोना बरामद  
चर्चा रही कि आरोपियों से पुलिस ने दो किलो सोना बरामद कर लिया। पकडे़ गए आरोपियों ने बताया है कि फरार तीन आरोपियों पर बाकी सोना है। देर रात तक पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और सोना बरामद करने में लगी थी। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि इस मामले का जल्द खुलासा कर देंगे। पुलिस की टीम मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत कई जनपदों में दबिश दे रही है।

8 of 11
manapuram gold loot
सर्च ऑपरेशन में तमंचा मिला 
कंकरखेड़ा। सोना बरामद करने के लिए पुलिस फोर्स ने गुरुवार रात और शुक्रवार दिन भर वंडर सिटी कॉलोनी समेत कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। ताकि सोने से भरा बैग मिल जाए। सर्च करने के बाद पुलिस फोर्स ने ईख के खेत तक खंगाला। पुलिस को सर्च के दौरान एक तमंचा बरामद हुआ है। 

 

9 of 11
manapuram gold loot
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी बाइक
मणप्पुरम कंपनी लूटने वाले बदमाश गाजियाबाद से चोरी हुई बाइक से गए थे। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी मेरठ पुलिस को हो गई थी। शुक्रवार को गाजियाबाद पुलिस ने इसकी जांच की। जिसमें पता चला कि कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित महेंद्र एंक्लेव निवासी सूरज शाहू ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया था कि वह तिरुपति हॉस्पिटल गए थे। वहीं से बाइक गायब थी। बाइक चोरी करने वाले बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए थे। गाजियाबाद पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी जांच करने में लगी है। 

10 of 11
manapuram gold loot
टेप से बांधे थे सोनिया और साक्षी के हाथ 
गोल्ड लोन कंपनी की महिला कर्मचारी सोनिया व साक्षी के बदमाशों ने टेप से चिपकाकर हाथ बांधे थे। मैनेजर सचिन तोमर को पीट पीटकर बैग में बदमाशों ने सोना भरवाया। बदमाशों का खौफ दूसरे दिन कंपनी के कर्मचारियों में दिखा। शुक्रवार को इस घटना का वीडियो वायरल होने पर व्यापारियों में भी दहशत का माहौल बना है। 
विज्ञापन

11 of 11
manapuram gold loot
कंपनी के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों बदमाशों ने किस कदर आतंक मचाया, यह शुक्रवार को वीडियो में लोगों ने देखा। दोनों बदमाश अंदर आते हैं और महिला कर्मचारी सोनिया और साक्षी के दोनों हाथ टेप से बांध देते हैं।
महिला कर्मी बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाती रहीं। बदमाशों ने दोनों को एक कोने में बैठा दिया और मैनेजर सचिन को लेकर कंपनी के लॉकर से सोना बैग में भरवाया। बदमाशों ने कंपनी के मुख्यद्वार का शटर भी डाल दिया था, ताकि बाहर से किसी को शक न हो। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें