फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कार्तिक मर्डर केस: थप्पड़ के बदले में ऐसी वारदात, कांप उठा कलेजा, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी

Fri, 20 Jan 2023 02:05 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मेरठ में कार्तिक भड़ाना की हत्या अचानक होने वाली घटना नहीं हैं, बल्कि पूरी सोची समझी साजिश है। जिसकी जिम्मेदार 11वीं की छात्रा, उसकी सहेली, नामजद वरुण शर्मा और मेडिकल पुलिस है।

छात्रा से सहपाठी वरुण शर्मा दोस्ती करना चाहता था। ये बात छात्रा ने अपनी सहेली को बता दी। सहेली ने छात्रा को समझाने की बजाए, उसको भड़काया और वरुण को सबक सिखाने की बात कहकर तीन दिन पहले फोन कर सूरजकुंड पार्क में बुलाया। जहां पर छात्रा ने वरुण को थप्पड़ मारकर दोस्ती का प्रस्ताव ठुकरा दिया। 
विज्ञापन

2 of 9
छात्रा की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
वहीं अगले दिन वरुण की मां और भाई तरुण छात्रा से स्कूल में मिले। उसके बाद वरुण व तरुण ने आकाश और उसके दोस्तों को सबक सिखाने की ठान ली। जिसका नतीजा कार्तिक की हत्या है।
विज्ञापन

3 of 9
मेरठ हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
बीएससी के छात्र कार्तिक की हत्या की गुत्थी 24 घंटे बाद बृहस्पतिवाार को मेडिकल पुलिस ने सुलझा ली। नामजद मुख्य आरोपी तरुण शर्मा और ग्यारवीं की छात्रा से पुलिस ने घंटों पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, छात्रा का बारहवीं के छात्र आकाश उर्फ अक्की से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। नामजद वरुण शर्मा ने भी छात्रा से दोस्ती करने का प्रस्ताव तीन महीने पहले रखा था। जिसको छात्रा ने ठुकराया और परिजनों को बताने की बजाय आकाश को बताया। जिसको लेकर आकाश और वरुण के बीच तनातनी रहने लगी। 

4 of 9
पुलिसफोर्स तैनातय़ - फोटो : amar ujala
बताया गया कि यह बात स्कूल मैनेजमेंट और मेडिकल पुलिस को भी पता थी। इसके बावजूद जिम्मेदार गंभीर नहीं हुए। वरुण बार-बार छात्रा से बात करने का प्रयास करता रहा। यह बात छात्रा ने तीन दिन पहले सहेली को भी बताई थी।
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala
सहेली ने छात्रा को भड़काया और वरुण को सबके सामने सबक सिखाने की बात कहकर वरुण को कॉल करके नोट्स लेने के बहाने तीन दिन पहले ही शाम को सूरजकुंड पार्क में बुलाया। जहां पर छात्रा ने वरुण को थप्पड़ मारकर उसकी दोस्ती का प्रस्ताव ठुकरा दिया। बेइज्जत होने पर वरुण ने छात्रा को धमकी दी कि थप्पड़ मारकर ठीक नहीं किया। उसकी मां और भाई तरुण भी छात्रा से मिलकर धमकी देकर आ गए। लेकिन शायद किसी को अहसास नहीं हुआ कि दोनों भाई बदला देने के लिए किसी का कत्ल कर सकते है।
विज्ञापन

6 of 9
वाहनों में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
यह दोनों भाई आकाश उर्फ अक्की या उसके दोस्तों को मारना चाहते थे। आकाश के साथ सोपिन गुर्जर, कार्तिक भड़ाना, उमंग, उज्जवल रहते है। वरुण, उसके भाई तरुण सोमदत्त विहार गेट स्थित बीडीएस स्कूल के पास दोस्तों के साथ खड़े थे। जहां पर दोनों पक्ष में मारपीट-चाकूबाजी हुई। जिसमें कार्तिक भड़ाना की हत्या हो गई।
विज्ञापन

7 of 9
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
तरुण बोला, मारना नहीं... सबक सिखाना चाहते थे
पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी तरुण शर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह बीए में पढ़ता है। वह कार्तिक को मारना नहीं चाहते थे। इतना जरूर था कि वे सबक सिखाने के लिए सोमदत्त विहार के पास पहुंचे थे। छोटे भाई वरुण ने फोन करके उसको सेंट्रल मार्केट, शास्त्रीनगर से बुलाया था। आकाश, कार्तिक सहित कई छात्र डंडे, तमंचे और चाकू लेकर आए थे। वह बार-बार धमकी दे रहे थे, जिस पर चाकूबाजी हो गई। कार्तिक को चाकू लग गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

8 of 9
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
जाग जाते तो बच जाती कार्तिक की जिंदगी
तीन दिन से सिविल लाइन और मेडिकल थाना क्षेत्र में छात्रों में गुटबाजी चल रही थी। खूनखराबा हो सकता था, यह बात वरुण को थप्पड़ लगने के बाद सामने आ गई थी। बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूटी। पुलिस और स्कूल मैनेजमेंट थोड़ा जाग जाते तो शायद कार्तिक की जान बच जाती। छात्रा, उसकी सहेली और वरुण के परिवार के लोगों के बीच तीन दिन से खिचड़ी पकती रही, लेकिन किसी ने जिम्मेदारी नहीं निभाई।
विज्ञापन

9 of 9
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
छात्रों के गुटों में तनातनी
मेडिकल क्षेत्र में छात्रों के कई गुट बने हैं। वर्चस्व, छात्रा से छेड़छाड़ या फिर प्रेम प्रसंग को लेकर छात्रों के बीच रोजाना खूनखराबे की घटना होती है। इसके बावजूद पुलिस गंभीर नहीं है। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय हो या फिर अन्य कॉलेजों का मामला, यहां छात्रों के अलग-अलग गुट बने हुए हैं। आकाश उर्फ अक्की और वरुण के गुट में भी करीब 20 से अधिक छात्र शामिल है। जिन पर कार्रवाई करने की अब पुलिस तैयारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें