फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS : गुंडागर्दी का अड्डा बना मेरठ जिला, दिनदहाड़े बहाया जा रहा खून, गवाह हैं ये बड़ी वारदातें

Thu, 19 Jan 2023 09:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पुलिसफोर्स तैनातय़ - फोटो : amar ujala
मेरठ जहां पढ़ाई का हब बना हुआ है, वहीं गुंड़ागर्दी का अड्डा भी बनता जा रहा है। गंगानगर, मवाना, शास्त्रीनगर, एनएच-58 स्थित कई शिक्षण संस्थानों में कुछ छात्रों ने गुंडागर्दी मचाई हुई है। कहीं वर्चस्व को लेकर तो कहीं छात्रा को लेकर छात्रों में खून बहाया जा रहा है। 

बुधवार को कार्तिक की हत्या को लेकर भी छात्रा से प्रेम-प्रसंग करने का विवाद सामने आया है। जिसे लेकर छात्रों के दो गुटों में एक सप्ताह से तनातनी थी।
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala
कार्तिक के पिता कहा था, हत्यारोपी नहीं पकड़े तो कर लूंगा आत्मदाह
सोमदत्त विहार स्थित बीडीएस स्कूल के सामने बीएससी कृषि के छात्र कार्तिक की हत्या से परिवार के लोगों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। पिता संजय गुर्जर, भाई अभय, बहन ऋतु, निकिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता ने तो यहां तक कह दिया कि यदि उनके बेटे के हत्यारोपी नहीं पकड़े गए तो वह आत्मदाह कर लेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
छात्रा की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
पिता की चेतावनी के बाद से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें बनाईं। हालांकि, पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

4 of 7
वाहनों में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
दो माह पहले घर में गूंजी थी शहनाई
संजय गुर्जर मूलरूप से खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव फफूंडा के रहने वाले है। वह गांव में खेती करते हैं। दस साल पहले वह बच्चों की पढ़ाई को लेकर प्रवेश विहार में आकर रहने लगे थे। यहां उन्होंने किराना की दुकान खोल ली थी। साथ वह गांव में खेती भी कर रहे हैं। नवंबर में संजय गुर्जर के बड़े बेटे अभय की शादी हुई थी। जिस घर में दो महीने पहले शहनाई गूंजी थी, वहीं अब कार्तिक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 7
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
उधर, हत्या की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदारों व गांव के लोगों का प्रवेश विहार में हुजूम उमड़ पड़ा। हर किसी के चेहरे पर कार्तिक की हत्या को लेकर गुस्सा दिखाई दें रहा था। साथ ही गम भी झलक रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
साथियों को पिटते देख तरुण ने किए चाकू से ताबड़तोड़ वार
एसपी सिटी पीयूष सिंह के अनुसार, वरुण व तरुण अपने चार साथियों के साथ बीडीएस कॉलेज के बाहर खड़े थे। कार्तिक अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा था। इससे पहले कार्तिक का दोस्त उमंग, सोपिन व अन्य तीन युवक वहीं खड़े थे। आमना-सामना होते ही दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, सिर में डंडा लगने पर कार्तिक घायल हो गया था। इसके बाद उसके साथियों ने वरुण पक्ष पर हमला बोल दिया। कार्तिक के साथी जब दूसरे पक्ष पर भारी पड़ने लगे तो तरुण ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाहनों में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
ये हुईं घटनाएं
- 13 जनवरी को मवाना में एक सिरफिरे ने 11वीं की छात्रा को एक तरफा प्यार में भरी बस में गोली मार दी थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी छात्र को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में छात्र ने बेबाक तरीके से जवाब दिए और खुले शब्दों में कहा कि वह तो छात्रा को जान से मारना चाहता था, लेकिन वह बच गई।

- 14 जनवरी को मेरठ कॉलेज के दो छात्र गुटों के बीच बेगमबाग में संघर्ष हो गया था। पुलिस ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते हुए एक छात्र का 151 में चालान किया था।

- 16 जनवरी को मेरठ कॉलेज में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अपनी तरफ से 14 नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें अब तक चार आरोपी जेल जा चुके हैं।

- 13 अप्रैल, 2022 में एनएच-58 स्थित एमआईईटी कॉलेज में इंजीनियरिंग के छात्र निखिल तोमर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें