मेरठ में गुरुवार को कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में हुई हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। हत्यारोपी खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंचा और बोला साहब मुझे गिरफ्तार कर लो, मैं अपनी पत्नी का कत्ल करके आया हूं, उसकी लाश बेडरूम में पड़ी है। आरोपी को सामने खड़ा देख पहले तो पुलिसकर्मी भी हक्के-बक्के रह गए। इसके बाद पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की पूरी वारदात का सच बताया। उसने बताया कि उसने कैसे एक थप्पड़ के बदले अपनी सरकारी शिक्षिका पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि देवेंद्र बेरोजगार था और लंबे समय से तनाव में चल रहा था। पत्नी सरकारी नौकरी से घर का खर्च चलाती थी। पति को कुछ काम करने की सलाह देती तो वह पत्नी पर ही झल्ला जाता। यहां तक कि वह शराब के लिए पत्नी से रुपये मांगने लगा था। गुरुवार को भी दोनों के बीच कहासुनी से शुरू हुई बात हत्या तक जा पहुंची। आगे तस्वीरों में कैसे पत्नी के थप्पड़ ने पति को बना दिया कातिल: -