मेरठ के दिल्ली रोड स्थित हरीश प्लाइवुड पर 72 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में आयकर की टीम को अहम दस्तावेज मिले हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक करोड़ रुपये नकद और 80 लाख रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी का कोई हिसाब-किताब नहीं मिल सका है।
हरीश प्लाइवुड के संचालक मनीष, सुनीश और निधिश के खातों पर करीब दो वर्ष से आयकर की निगाह थी। आठ मार्च की सुबह सात जिलों की टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुय किया। मेरठ के जगन्नाथपुरी स्थित घर, दिल्ली रोड स्थित शोरूम, गगोल रोड स्थित गोदाम और हरदोई के शंडीला स्थित फैक्टरी पर एक साथ छापे मारे गए।