फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा बना हैवान: जिन हाथों ने बहाया मां-बाप का खून, उन्हीं ने दी मुखाग्नि, हर किसी का कलेजा चीर रही ये वारदात

Wed, 17 May 2023 04:11 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
जिन हाथों से आर्यन ने अपने मां-बाप का खून बहाया, उन्हीं से मंगलवार को मुखाग्नि दी। दिनभर वह तबीयत खराब करने का नाटक करता रहा। कभी बिलखता तो कभी खामोश हो जाता। उसे अपने किए पर रत्ती भर भी अफसोस नहीं था। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वह बुआ और दादी को ढांढस बंधाता रहा कि तुम ऐसे करोगे तो मेरा क्या होगा।

प्रमोद और ममता का 22 वर्षीय बेटा आर्यन मेरठ कॉलेज से बीएससी कंप्यूटर साइंस कर रहा है। आर्यन गुरुग्राम में कॉल सेंटर में जॉब कर रहा था। एक महीने पहले ही उसकी नई जॉब लगी थी। शनिवार को आर्यन मेरठ आया था। वो तब से यहीं पर था। रात को उसने बहन कनिष्का को फोन करके कहा कि वह गुरुग्राम आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आर्यन स्कूटी से सुबह चार बजे गुरुग्राम पहुंचा। वह अपनी बहन के साथ ही रहता है, लेकिन सोमवार को उसने कहा कि वह दोस्त के साथ रुक रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
ममता के स्कूल नहीं पहुंचने पर किया मेरठ फोन
ममता मंगलवार को स्कूल नहीं पहुंची तो स्कूल से स्टाफ ने उनको फोन किया। उनका फोन नहीं मिला तो बेटी कनिष्का के मोबाइल पर कॉल की। कनिष्का ने माता-पिता के मोबाइल पर फोन मिलाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने आर्यन से बात की। आर्यन ने पड़ोस में रहने वाले शिवम को फोन करके कहा कि उनके घर जाकर देखे कि कोई भी फोन नहीं उठा रहा है। शिवम इसके बाद घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।

4 of 7
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
बहन के साथ पहुंचा मेरठ, शव देखकर उल्टी करने लगा
इसके बाद वह बहन कनिष्का के साथ कार से मेरठ पहुंचा। माता-पिता के शव देखकर वह उल्टी करने लगा। कहने लगा कि ये किसने कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
घटना की जानकारी लेते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
घर में मिले दो नए सर्जिकल ग्लव्ज
फॉरेंसिक टीम ने तलाशी ली तो प्रमोद के पिता नरेंद्र के बेड के पास दो सर्जिकल ग्लव्ज रखे मिले। ये ग्लव्ज खोले नहीं गए। प्रमोद की बहन सीमा का कहना था कि ये ग्लव्ज हो सकता है कि कातिल ही लेकर आए हों। रात को पता चला कि उन्हें आर्यन ही लेकर आया था।
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
नशीला पदार्थ देने के बाद गहरा गया था शक
प्रमोद के पिता नरेंद्र कुमार एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां क्लीनिक पर कंपाउंडर हैं। वह सुबह घूमने के लिए भी जाते हैं। ऐसे में रोज जल्दी उठ जाते हैं, लेकिन मंगलवार को वे उठ नहीं पाए। बदहवासी की हालत में रहे। प्रमोद की माता विनोद बाला भी समय से नहीं उठ पाई। ऐसे में पुलिस को लगा कि कहीं उनको कोई नशीला पदार्थ तो नहीं दिया गया। पुलिस ने घर में तलाशी ली, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
विनोद बाला ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद वे दोनों सो गए थे, इसके बाद क्या हुआ, उनको कुछ नहीं मालूम। पुलिस का शक इसके बाद से ही आर्यन पर गहरा गया था कि कोई घर का ही खाने की चीज में नशीला पदार्थ मिला सकता है। आखिर बाद में यही सच निकला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें