फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: न कांपे हाथ न पसीजा कलेजा, इकलौते बेटे ने मां-बाप को तड़पा-तड़पाकर मारा, खून के धब्बे बयां कर रहे हैवानियत

Wed, 17 May 2023 03:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर छह में सोमवार रात प्रमोद कर्णवाल और उनकी पत्नी की जिस दरिंदगी से हत्या हुई, उसे देखकर हर कोई सहमा हुआ था। कोई सोच भी नहीं सकता था कि इस हैवानियत को परिवार के इकलौते बेटे आर्यन ने अंजाम दिया है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक, आर्यन के पिता उसकी मां के साथ शराब पीकर मारपीट करते थे। दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाले एक शिक्षक से भी प्रमोद की कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 8
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसने घर आकर पत्नी की पिटाई कर दी थी। सोमवार को टिंडे की सब्जी में कम रेशा होने पर भी प्रमोद ने पत्नी को पीटा था। इससे गुस्साए आर्यन ने पिता को मारने की प्लानिंग कर ली। 
विज्ञापन

3 of 8
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
रात को आठ बजे वो मैंगो शेक लेकर आया। उसमें नींद की गोली मिलाकर दादा-दादी और मां को पिला दी। उसका प्लान था कि तीनों सो जाएंगे और वह बाप को मार देगा। मैगों शेक देने के बाद वह रात को पौने 10 बजे गुरुग्राम जाने की बात कहकर निकल गया। रात को 11:19 मिनट पर वह दोस्त आदित्य वशिष्ठ के साथ चाकू लेकर स्कूटी से घर पहुंचा। मोबाइल से पिता को फोन कर गेट खुलवाया।

4 of 8
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
आदित्य ने छुए प्रमोद के पैर
प्रमोद नीचे गेट खोलने आए तो आदित्य ने उनके पैर छुए। इसके बाद दोनों ऊपर चले गए। कुछ देर तक दोनों बैठे रहे, इसके बाद जब लगा कि प्रमोद लेट गए हैं दोनों ने उनका गला काट डाला। शरीर पर कई जगह वार किए।
विज्ञापन

5 of 8
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
इस बीच मां की आंख खुल गई। वो खड़े होकर चीखीं तो आदित्य ने उनका मुंह भींच लिया। आर्यन से कहा कि अब इनको भी मारना पड़ेगा। अगर इन्हें छोड़ दिया तो पकड़े जाएंगे। इसके बाद आर्यन ने आदित्य के साथ मिलकर मां को भी मार डाला।
विज्ञापन

6 of 8
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बैग में लाए कपड़े बदलकर आए नीचे
इसके बाद दोनों ने खून से सने अपने कपड़े बदले। चाकू और खून लगे कपड़ों को बैग में रखकर टायलेट में हाथ धोए। खूनी खेलने के बाद दोनों सवा दो घंटे बाद 1:40 बजे पर दोनों नीचे आए और स्कूटी लेकर चले गए। यहां से दोनों स्कूटी से सुबह चार बजे गुरुग्राम चले गए।
विज्ञापन

7 of 8
घटना की जानकारी लेते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
खून के धब्बे कर रहे थे हैवानियत बयां
प्रमोद कर्णवाल और उनकी पत्नी ममता के गले काटने के बाद पेट, सीने और पीठ पर भी धारदार हथियार से वार किए गए। दोनों के शव एक साथ बेड पर पड़े थे। पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। दीवारों पर लगे खून के धब्बे इस बात की गवाही दे रहे थे कि दोनों को कितनी हैवानियत से मारा गया है।
विज्ञापन

8 of 8
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रात को मोहल्ले में जब लोगों को पता चला कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि बेटा आर्यन ही है तो सबकी रूह कांप गई। हर कोई यही कह रहा था कि बेटा ऐसा भी कर सकता है, ये सोच भी नहीं सकते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें