मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में हुई दीपक त्यागी की हत्या की जांच जारी है। वहीं शनिवार को बागपत से अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनीष मिश्रा पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने दो दिन पहले ही इस मामले की जांच बागपत की एसओजी टीम को सौंपी थी।
उधर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक शनिवार को दीपक त्यागी के पिता धीरेंद्र त्यागी को लखनऊ ले गए और वहां अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, संजय प्रसाद, डीजीपी डी. एस. चौहान व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार समेत आला अफसरों से मुलाकात कराई। पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।