फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दीपक हत्याकांड में नया मोड़, अब नहीं होगी महापंचायत, लखनऊ में अपर मुख्य सचिव से मिले पीड़ित पिता

Sat, 08 Oct 2022 07:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
प्रमुख सचिव से मिले पीड़ित पिता। - फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में हुई दीपक त्यागी की हत्या की जांच जारी है। वहीं शनिवार को बागपत से अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनीष मिश्रा पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने दो दिन पहले ही इस मामले की जांच बागपत की एसओजी टीम को सौंपी थी।

उधर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक शनिवार को दीपक त्यागी के पिता धीरेंद्र त्यागी को लखनऊ ले गए और वहां अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, संजय प्रसाद, डीजीपी डी. एस. चौहान व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार समेत आला अफसरों से मुलाकात कराई। पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बता दें कि पीड़ित परिजनों ने मेरठ पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर सवाल खड़े किए थे। उनका आरोप था कि पुलिस ने गलत खुलासा किया है। परिवार लगातार बागपत पुलिस से जांच कराने की मांग कर रहा था। वहीं आईजी प्रवीण कुमार ने इस मांग को मानते हुए बागपत पुलिस को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन

3 of 6
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने खुलासा किया था कि आरोपी फैमीद नट ने आसिफ के साथ मिलकर 26 सितंबर की रात में दीपक को पहले शराब व सुल्फे वाली बीड़ी पिलाई और फिर तलवार से सिर काट दिया था। आरोपी दीपक का सिर लेकर फरार हो गए थे, जबकि उसकी सिर कटी लाश जंगल में पड़ी मिली थी।

4 of 6
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
आरोपी फैमीद ने पूछताछ में किया था बड़ा खुलासा
आरोपी फैमीद ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसकी बेटी से दीपक के अवैध संबंध थे। उसने बताया कि समझाने के बाद भी दीपक मान नहीं रहा था। जिसके बाद दीपक की हत्या की साजिश रची और आसिफ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

5 of 6
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
महापंचायत टली, आला अफसरों से कराई पीड़ित पिता की मुलाकात
खजूरी गांव में दीपक त्यागी की (20) की हत्या के बाद से पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों का गांव में ही धरना-प्रदर्शन जारी है। वहीं नौ अक्तूबर को होने वाली महापंचायत टल गई है। अब रविवार को गांव में ही शोक सभा होगी। बताया गया कि राज्यमंत्री दिनेश खटीक दीपक त्यागी के पिता धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी को लखनऊ ले गए और वहां डीजीपी व अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, संजय प्रसाद समेत आला अफसरों से मुलाकात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
पीड़ित परिजनों ने मेरठ पुलिस की कार्रवाई पर खड़े किए थे सवाल, इन बड़ी मांगों पर अड़ा था परिवार-
1. मृतक दीपक के परिजनों की मांग है कि इस मामले में सीबीआई या एनआईए द्वारा जांच होनी चाहिए।
2. पीड़ित परिजनों की मांग है कि परिवार में एक सदस्य को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।
3 .पीड़ित परिवार की मांग है कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए।
4. मृतक दीपक के परिजनों का कहना है कि गुमराह करने वाले अधिकारियों को सस्पेंड किया जाना चाहिए। साथ ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
5. पीड़ित परिवार के लोग मांग कर रहे हैं कि हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
6. पीड़ित परिजन एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
7. दीपक के परिजन मुख्यमंत्री से बात कराने की मांग पर अड़े हुए थे।
8. परिवार की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस एवं सुरक्षाकर्मी भी दिए जाए।
9. पीड़ित परिवार का बड़ा सवाल है कि आखिर छह इंच के गड्ढे में दीपक का सिर कैसे दबा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें