फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सिटी स्टेशन पर जुटी टीजीटी वालों की भीड़, ट्रेन पकड़ने को पटरियों पर दौड़े, बोगी के बाहर लटकीं महिलाएं

Wed, 03 Jun 2026 10:12 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शहर में बुधवार को टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा थी, जिस कारण अन्य जिलों से भी अभ्यर्थी आए। सिटी स्टेशन पर अव्यवस्था का आलम ये था कि यात्रियों की भीड़ को संभालना भारी पड़ गया। एस्केटर बंद था, जिसे यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
1 of 7
सिटी स्टेशन पर पटरियों पर खड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सिटी स्टेशन पर बुधवार दोपहर ट्रेन आने पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। इंदौर से चलकर अमृतसर जाने वाली ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंचने के अनाउंस के साथ ही स्टेशन पर आपाधापी शुरू गई। ट्रेन पकड़ने की जल्दी में यात्रियों की भीड़ कुछ प्लेटफॉर्म पर तो कुछ पटरियों पर पहुंच गई। ट्रेन अपने निर्धारित समय से आधा घंटा लेट रही। ऐसे में प्लेटफॉर्म पर रुकते ही यात्रियों की भीड़ डिब्बों में घुसने के लिए धक्कामुक्की करने लगी। ट्रेन रवाना होने तक यात्री जान-जोखिम की परवाह किए बिना दरवाजों पर लटके रहे। सफर की मजबूरी में महिलाओं को भी ट्रेन के दरवाजों पर लटककर जाना पड़ा।

विज्ञापन

2 of 7
ट्रेन में बैठने को मची मारामारी। - फोटो : अमर उजाला
टीजीटी की परीक्षा देकर अभ्यर्थी दोपहर 12:30 बजे से ही सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने लगे। टिकट खिड़कियों पर लंबी कतार लग गई। लोग टिकट लेकर प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर आने लगे। सिटी स्टेशन से यात्रियों को ट्रेन में सफर के लिए ही मशक्कत नहीं करनी पड़ी, बल्कि प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लगा एस्केलेटर बंद होने के कारण सीढ़ियों से चलकर पसीना भी बहाना पड़ा। गर्मी और उमस में यात्रियों की परीक्षा यहीं समाप्त नहीं हुई। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

3 of 7
पटरियों पर खड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 1:16 बजे हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14304 हरिद्वार - दिल्ली एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पहुंची। इस ट्रेन में भी यात्रा के लिए काफी यात्री रहे, लेकिन कोच में चढ़ने के लिए अधिक मारामारी नहीं रही। प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर इंदौर से चलकर अमृतसर जाने वाली ट्रेन पहुंचने से पहले ही यात्री प्लेटफॉर्म और रेल पटरियों के बीच खड़े हो गए। यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की। ट्रेन में चढ़ने वालों के साथ ही उतरने वालों को भी संघर्ष करना पड़ा। 

4 of 7
ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही ट्रेन अमृतसर के लिए रवाना हुई तो पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी बोगी की खिड़की पर लटक गईं। इस दौरान एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर गिर गया। ट्रेनें लेट होने के कारण भी यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
खराब पड़े एस्केलेटर पर बैठा यात्री। - फोटो : अमर उजाला
स्वचालित सीढ़ी से उतर सकते हैं, चढ़ने की इजाजत नहीं
मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर यात्रियों के लिए लगाई गई स्वचालित सीढ़ी खराब पड़ी है। इस सीढ़ी से लोग फुटओवर ब्रिज से उतर सकते हैं, चढ़ने की सुविधा नहीं है। यही कारण है कि लोगों को जान जोखिम में डालकर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए पटरियों से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
खचाखच भर गई ट्रेनें। - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्गों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए सीढ़ियों से चलना भारी हो रहा है। रेलवे अधिकारियों ने जनता की समस्या को नजरअंदाज किया हुआ है। इस संबंध में सिटी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुनील जैन का कहना है कि स्वचालित सीढ़ी संचालन में कई बार सेंसर के कारण दिक्कत आ जाती है, इसको दिखवाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोडवेज बस अड्डे पर भी अधिक रहे यात्री। - फोटो : अमर उजाला
ये ट्रेनें रहीं लेट
-  जालंधर शहर इंटरसिटी एक्सप्रेस 14681 मेरठ सिटी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय शाम 3:58 बजे की बजाय ढाई घंटा देरी से 6:30 बजे पहुंची।
-  कलिंग उत्कल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18477 मेरठ सिटी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय दोपहर 2:52 बजे की बजाय सात घंटे लेट रात्रि 10 बजे के बाद पहुंची।
-  मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से मेरठ सिटी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय देर शाम 8:23 बजे की बजाय रात दस बजे के बाद पहुंची।
-  शालीमार मलानी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14661 मेरठ सिटी स्टेशन पर शाम 6:53 बजे पहुंचने की बजाय लगभग आधा घंटा लेट 7:30 बजे पहुंची।

ये भी देखें...
तुषार हत्याकांड: 'तूने मेरी सुपारी दी है, कहकर सुंदर ने मारीं गोलियां', हत्यारोपी बिट्टू का वीडियो वायरल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें