मेरठ के खरखौदा में हुए तुषार त्यागी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 40 बीघा जमीन के विवाद में पिता ने ही बेटे की हत्या की थी। पूर्व हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त के साथ मिलकर रिश्ते का कत्ल कर दिया। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया है। वहीं, तुषार की पत्नी ने दो अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मेरठ के खरखौदा में हुए 40 बीघा जमीन के विवाद में हापुड़ निवासी पूर्व हिस्ट्रीशीटर पिता राजीव त्यागी उर्फ सुंदर त्यागी ने अपने बेटे तुषार त्यागी (24) की सोमवार की रात में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने फोन करके बेटे से खाना मंगवाया था। तुषार घर से खाना लेकर स्कॉर्पियो से निकला था। इसके बाद पिता ने उसे अपने साथी देहरादून निवासी अमित के साथ अगवा कर लिया। बाद में गोली मारकर हत्या करके शव को कैली के पास स्कॉर्पियो में छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार की देर रात पुलिस ने पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार, सोमवार की रात 12:05 बजे तुषार की बहन मोना त्यागी ने कॉल कर खरखौदा पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता राजीव त्यागी उर्फ सुंदर त्यागी ने भाई तुषार की हत्या कर दी है। इसके बाद तुषार का शव मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर कैली अंडरपास सर्विस रोड पर स्कॉपियो से बरामद किया गया।
विज्ञापन
2 of 13
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तुषार के माथे और गले पर गोली के निशान थे। हालांकि बाद में तुषार की पत्नी शिखा की तहरीर पर पुलिस ने राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (आरएनडी) हापुड़ के जिलाध्यक्ष अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू त्यागी व तरुण त्यागी के खिलाफ हत्या व अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की। शिखा का कहना था सोमवार रात आठ बजे तुषार को किसी ने कॉल करके खाना लेकर बुलाया। नौ बजे कॉल कर तुषार ने बताया कि कुछ लोग उसे एकांत में ले जा रहे हैं। ये उसकी हत्या कर सकते हैं। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
मंगलवार की देर रात पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी देहात का कहना है कि पिता ने ही गोली मारकर तुषार की हत्या की है। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि तुषार 40 बीघा पैतृक जमीन बेचकर कारोबार करना चाहता था। पिता इसका विरोध कर रहा था। बेटे ने उसकी बात नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी।
'बेटे ने मुझे मरवाने के लिए दी थी 10 लाख की सुपारी
हापुड़ के दोयमी गांव निवासी तुषार त्यागी की हत्यारोपी पिता पूर्व हिस्ट्रीशीटर सुंदर त्यागी उर्फ राजीव से पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सुंदर ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसका बेटा उसकी हत्या करना चाहता है। तुषार ने इसके लिए दस लाख रुपये की सुपारी किसी बदमाश को दे दी थी। वह परिवार के लोगों को भी पीटता था। इसके चलते उसने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
5 of 13
फ्लाईओवर के नीचे खड़ी तुषार की कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले तुषार की बहन मोना ने पुलिस को पिता के हत्या करने की सूचना दी थी लेकिन पत्नी शिखा ने अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस इनकी भूमिका की जांच कर रही है। एसपी देहात ने बताया कि जांच में सामने आया कि सुंदर सोमवार रात अपने साथी देहरादून निवासी अमित उर्फ वेदावन के साथ देहरादून से कंकरखेड़ा आया था। वह थार कार से अमित के साथ पहले दोयमी और फिर कैली गांव पहुंचा।
तुषार को घर से बुलाने के बाद आरोपियों ने कैली धीरखेड़ा स्थित ठेके से बीयर की कैन खरीदी। फुटेज में तुषार की कार और आरोपी की कार साथ दिखाई दी। सुंदर ने बताया कि उसने तुषार की कार में बैठकर ही उसकी हत्या की। इसके बाद वह उसकी कार व शव को पांची अंडरपास के पास छोड़कर भाग गए। सुंदर त्यागी हापुड़ देहात का हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। उसके खिलाफ हत्या के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
7 of 13
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आरएनडी के जिलाध्यक्ष समेत दो पर दर्ज कराई है एफआईआर
एसपी देहात ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे तुषार की बहन मोना त्यागी ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता सुंदर त्यागी ने भाई की हत्या कर दी है। मोना त्यागी अपने मायके आई हुई है। बाद में तुषार की पत्नी शिखा त्यागी ने खरखौदा थाने में अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी निवासी त्यागीनगर व तरुण त्यागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का हापुड़ जिलाध्यक्ष है।
8 of 13
तुषार त्यागी की फाइल फोटो। तुषार की कार, जिसमें शव मिला।
- फोटो : अमर उजाला
फिल्डिंग सेट हो गई है... मेरी हत्या हो सकती है
शिखा का कहना था कि सोमवार रात करीब आठ बजे तुषार के मोबाइल पर किसी परिचित का कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खाना लेकर आने के लिए कहा था। इसके बाद उनके पति कार में खाना लेकर निकल गए। रात नौ बजे शिखा के नंबर पर तुषार त्यागी ने व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि हापुड़ निवासी अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू व उसके साथी उसे कहीं जंगल में लेकर जा रहे हैं। मेरी फिल्डिंग सेट हो गई है। ये लोग मेरी हत्या कर सकते हैं। फिर तुषार त्यागी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
9 of 13
मृतक तुषार त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
चेकिंग पॉइंट के पास मिला शव
मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव पांची के सामने बना पुल हापुड़ की ओर जाता है। हापुड़ के अंदर जाने के लिए मेरठ से आने वाले लोगों को कैली अंडरपास से पुराने रोड से होकर गुजरना पड़ता है। अंडरपास हादसों व आपराधिक घटनाओं को लेकर संवेदनशील पॉइंट है। यहां पुल के नीचे अक्सर पुलिस चेकिंग अभियान चलाया जाता है। सोमवार रात इस पॉइंट पर पुलिस नहीं थी। पुलिस की जांच में यह भी स्पष्ट हो गया कि घटना करीब सोमवार रात 9:30 से 10:00 बजे के बीच की है।
10 of 13
Tushar Tyagi Murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिट्टू पर हत्या की जानकारी देने का आरोप
परिजनों ने तुषार की तलाश शुरू की। दोस्त क्रिस भी परिजनों के साथ तुषार की तलाश में जुटा था। शिखा का कहना है कि लगभग 9:35 बजे पर क्रिस के मोबाइल पर बिट्टू त्यागी ने कॉल कर कहा कि हमने तुषार की हत्या कर दी है और उसका शव स्कॉर्पियो में कैली बाईपास के नीचे सर्विस रोड पर है।
11 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : पुलिस
चालक की सीट पर पड़ा था तुषार
पुलिस के साथ पीड़ित परिवार जब घटनास्थल पर पहुंचा तो कार में तुषार खून से लथपथ होकर चालक की सीट पर पड़ा था। पुलिस उसे एनसीआर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके माथे और गले में गोली के निशान थे।
12 of 13
घटना की जानकारी देती परिजन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
एक माह पहले हुआ था विवाद
पत्नी शिखा ने बताया कि करीब एक माह पहले गांव के ही तरुण त्यागी से तुषार त्यागी का विवाद हुआ था। तरुण ने अपनी लाइसेंसो रिवॉल्वर से तुषार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बाद में दोनों का समझौता बिट्टू त्यागी के आवास पर हुआ था। परिजनों ने पुलिस को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी है। इसमें तुषार व तरुण के बीच झगड़े के बाद तुषार तरुण पर झूठे मामले में फंसाने को लेकर चेतावनी दे रहा है। इसमें तरुण उसे भुगतने की धमकी दे रहा है।
40 बीघा भूमि बेच कारोबार करना चाहता था
तुषार त्यागी पहले अपनी मां व दादी के साथ दिल्ली में रहता था। कुछ वर्षों से वह गांव में करीब 40 बीघा पैतृक कृषि भूमि की देखरेख करने लगा था। पुलिस को ग्रामीणों से यह भी जानकारी मिली है कि तुषार त्यागी अपनी कृषि भूमि बेचकर पैसे किसी कारोबार में लगाना चाहता था। यह जमीन उसकी मां के नाम थी। उसका पिता नहीं चाहता था कि इस जमीन को बेचा जाए। बिट्टू त्यागी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में यूपी कांग्रेस ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।