फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरों की हत्या: धारदार हथियार से हमले के बाद घोंटा गया गला, नजदीकी पर घूम रही शक की सुई

Mon, 30 Aug 2021 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस का कहना है कि दोनों किशोर को बहला-फुसलाकर पहले बाग में ले जाया गया और फिर बेरहमी से हत्या की। पुलिस लूट के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी काम कर रही है। पुलिस को आशंका है कि रंजिश में किसी नजदीकी ने हत्या की है।
विज्ञापन
1 of 8
दो किशोरों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के किठौर में हत्यारों ने सादिक और अमन को बाग में घेरकर पहले धारदार हथियार से हमला किया, फिर गला घोंटकर मार दिया। पुलिस ने किसी नजदीकी पर हत्या करने का शक जताया है। हालांकि परिजनों ने ई-रिक्शा लूटने के विरोध में हत्या का आरोप लगाया है। वहीं जिस ई-रिक्शा से दोनों गए थे, पुलिस अभी तक उसे बरामद नहीं कर पाई है।

सादिक (14) और अमन (13) ई-रिक्शा पर सवारी लेकर गए थे, जिस बाग में दोनों के शव मिले हैं, वहां तक ई-रिक्शा नहीं जा सकता था। पुलिस का कहना है कि दोनों किशोर को बहला-फुसलाकर पहले बाग में ले जाया गया और फिर बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस लूट के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी काम कर रही है। पुलिस को आशंका है कि रंजिश में किसी नजदीकी ने हत्या की है। ई-रिक्शा लूट के दौरान हत्या का रूप देने के लिए ही ई-रिक्शा को गायब कर दिया गया हो। सादिक के हाथ में एक स्टील का कड़ा भी मिला है। 
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डीसीएम में लादते दिखे 
रविवार को दो किशोरों की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ बृजेश सिंह और इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा फोर्स के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बार एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार भी पहुंचे घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीमों ने भी वारदात स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की है।

पुलिस की शुरुआती छानबीन के दौरान एक व्यक्ति ने कुछ लोगों को एक ई-रिक्शा डीसीएम में चढ़ाते हुए देखने की बात स्वीकार की है। मवाना रोड स्थित ग्राम ईसापुर के पास का यह वाकया बताया जा रहा है। पुलिस ने उस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक मदद की गुहार
दोनों किशोरों के परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। कस्बे के लोगों ने एसपी देहात केशव कुमार के समक्ष आर्थिक मदद की गुहार लगाई। कुछ देर बाद ही एसडीएम कस्बे में पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।

4 of 8
सादिक व अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के चुंगल से भागा होगा सादिक
अंदेशा है कि बदमाशों ने पहले अमन को मारा और फिर सादिक को। सादिक बदमाशों के चुंगल से छूटकर भाग होगा। अमन से 20 मीटर दूर बाग में ही कच्ची नाली में सादिक का शव मिला। वहीं पर ही बदमाशों ने उसे दबोचा और फिर उसकी बेरहमी से हत्या की।
विज्ञापन

5 of 8
अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अमन की मुट्ठी बंद थी, जिसमें घास थी
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की, जिसने पुष्टि कर दी कि दोनों किशोरों की बाग में ही हत्या हुई है। अमन की मुट्ठी बंद थी जिसमें घास मिली है। जिससे ऐसा लग रहा है कि गला घोंटते समय अमन ने खुद को बचाने का प्रयास किया होगा। शायद यही वजह है कि बाग में घास को उसने जकड़ लिया होगा। 
विज्ञापन

6 of 8
सादिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोनों परिवार के लोग थाने पहुंचे
सादिक और अमन के परिजन किठौर थाने में पहुंचे। पुलिस ने ही दोनों के परिजनों को घटना स्थल पर बुला लिया था। अपने अपने बच्चों के शव देखकर वह वहीं पर  फूट-फूट कर रोने लगे। परिजनों ने लूट के बाद हत्या होना बताया।
विज्ञापन

7 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोनों को सुपुर्दे-खाक किया
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ही दोनों को सुपुर्दे-खाक किया गया। सादिक और अमन बेहद खुशमिजाज किशोर थे। दोनों में दोस्ती थी। शनिवार को दोनों साथ ही ई-रिक्शा लेकर निकले थे लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह उनका आखिरी दिन होगा। उनकी मौत के बाद कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले।
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इन सवालों के ढूंढे जा रहे जवाब
-बदमाशों को अगर लूट करनी थी तो किशोरों को घने जंगल में ले जाकर मारने की जरूरत क्या थी।
-किशोरों को बाग में बुलाकर बदमाशों ने क्या बातचीत की और फिर उन्हें इतनी बेरहमी से क्यों मारा।
-कहीं ऐसा तो नहीं कि दोनों किशोर खुद ही इस बाग में गए हों, जहां पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया, विरोध करने पर मार डाला।
-ई-रिक्शा और दोनों किशोरों के मोबाइल कहां हैं, बदमाशों ने लूटे हैं तो इन्हें कहां गायब कर दिया।
-किशोरों से आखिर दुश्मनी हो सकती है, कहीं यह मामला ब्लैकमेलिंग का तो नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें