मेरठ के शास्त्रीनगर में उस समय हड़कंप मच गया था, जब कॉलोनी में यह सूचना फैल गई कि जी ब्लॉक में नानी और धेवती की गला काटकर हत्या कर दी गई है। महिला रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी थीं। वहीं डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन मौके पर पहुंचे। इसके बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की।
उधर, घटना की जानकारी लगने पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मकान में पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है।