फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बस पलटते ही मची चीख पुकार, दो की मौत, 24 घायल, तस्वीरें

Thu, 15 Mar 2018 10:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ करनाल हाइवे पर दबथुवा गांव के निकटएक बाइक सवार को बचाने के चक्कर रोडवेज की लो फ्लोर सिटी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें परिचालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन यात्री घायल हो गए। बस में करीब 27 लोग सवार थे। सूचना पर सरधना विधायक  और डीएम समेत पुलिस प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 7
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
रोहटा क्षेत्र के गांव बाड़म निवासी नरेश की पत्नी कमलेश बीमार है। गांव का ही वीशु उसे बाइक पर दबथुवा में डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। मेरठ करनाल हाइवे पर दबथुवा के निकट वीशु सड़क पार कर रहा था। इस बीच मेरठ की ओर से तेज गति से आई रोडवेज की लो फ्लोर सिटी बस की बाइक में साइड लग गई। चालक ने बाइक सवारों को तो किसी तरह बचा लिया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हालांकि बाइक सवार वीशु और कमलेश भी घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीर और खेतों में काम कर रहे लोग बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर सरधना, कंकरखेड़ा पुलिस के अलावा अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी मंगाकर ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। नीचे दबे लोगों को निकाला गया, लेकिन बस परिचालक सिद्धार्थ (32) पुत्र रेम सिंह निवासी अजंता कालोनी गढ़ रोड मेरठ और दिलशाद (24) पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी बहादुरपुर सरधना की मौत हो गई। दिलशाद भी चालक है। वह भैसाली डिपो में बस ख़ड़ी कर गांव लौट रहा था।

4 of 7
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बस में सवार करीब 24 लोग घायल हो गए। इनमें से नौ की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग खुद ही सरधना और आसपास के अस्पतालों में चले गए। वहीं डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 7-8 लोग घायल हुए हैं। उधर, दिलशाद के परिजनों ने बचाव कार्य में देरी का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती घायल

5 of 7
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
1  शहनाज (17) पुत्री अशफाक निवासी सरधना कस्बा
2  माजिद (19 ) पुत्र इस्लाम निवासी रियावली नगंला बुढ़ाना 
3 मोहसिन (20 ) पुत्र मुक्कमिल निवासी रियावली
4 शाहनवाज (22) पुत्र इरफान निवासी आजाद नगर सरधना
5 जैतून निशां (40) पत्नी इरफ ान निवासी आजाद नगर
6 वीशु (20) पुत्र महेंद्र निवासी बाड़म रोहटा
7 कमलेश (42) पत्नी नरेश पत्नी निवासी बाड़म
विज्ञापन

अफसरों संग बचाव में जुटे ग्रामीण

6 of 7
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
सरधना विधायक संगीत सोम, एसडीएम राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार पवन जायसवाल, सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, विनोद मैनेजर, रामकिशन, विनोद कुशावली, अनिल चौधरी और दबथुवा समेत सरधना के सामाजिक संगठन के लोग मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचकर भी जाना हाल

7 of 7
तहसीलदार से जानकारी लेते विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विधायक संगीत सोम, डीएम अनिल ढींगरा, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसडीएम सरधना समेत अन्य अफसरों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। विधायक ने डीएम से कहा कि घायलों का बेहतर उपचार हो, किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें