स्कूल में दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
घायल बच्चों में रिहान पुत्र इलियास, समद पुत्र महबूब, असलम पुत्र इलियास, शाद पुत्र इकबाल, आयान पुत्र इकबाल, सायान पुत्र इकबाल, रिहान पुत्र अफजाल और सुभाष पुत्र अफजाल शामिल हैं। शादी और सुभान की हालत गंभीर बनीं हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया और ग्रामीणों को पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया और अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने बीएसए से स्कूल की चारदीवारी नहीं कराने की जानकारी ली। प्रधानाध्यापिका ममता ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।