फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन की हत्या का मामला: 'आंखों के आंसू सूखे, अब ऊपर वाले पर भरोसा, हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग'

Wed, 29 Mar 2023 06:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में भाई-बहन की हत्या के मामले में अपडेट: पिता शाहिद ने कहा उनकी आंखों के आंसू भी सूख गए हैं। अब सिर्फ ऊपर वालों पर ही भरोसा है। दुनिया से भी भरोसा उठ गया।उन्होंने कहा कि हत्यारोपियों को फांसी होनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खैरनगर में दो बच्चों मेराब और कोनेन के हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए गूलर वाली गली में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। हत्या में नामजद मां निशा बेग, उसके प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी और अन्य आरोपियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, खैरनगर निवासी शाहिद बैग ने बताया कि 23 मार्च की रात को पत्नी निशा और उसके प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी, पड़ोसी साद, आरिफ, महिला मुसर्रत, पत्नी महताब, कोसर पत्नी अफसर ने तंत्र-मंत्र और प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर शव गंगनहर में फेंके थे। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
आंखों के आंसू भी सूखे, अब ऊपरवाले पर ही भरोसा
मेराब के पिता शाहिद बेग का कहना है कि उनकी आंखों के आंसू भी सूख गए हैं। अब सिर्फ ऊपर वालों पर ही भरोसा है। दुनिया से भी भरोसा उठ गया।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में बच्चों की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बेटे मेराब को दफनाने के बाद से घर में ही हूं। बेटी कोनेन का शव अब तक नहीं मिला है। हत्यारोपियों को फांसी की सजा मिलने चाहिए।

4 of 5
आरोपी पूर्व पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गुमराह कर रहा हत्यारोपी... कोनेन का शव कहीं और फेंका
शाहिद बेग, चौधरी दानिश सहित अन्य स्थानीय लोग मंगलवार को थाने पहुंचे। उन्होंने शव बरामद करने का आश्वासन दिया। पुलिस को आशंका है कि कहीं कोनेन की हत्या कर शव कहीं और तो नहीं फेंका गया है। आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कातिल मां। - फोटो : अमर उजाला
शक है कि हत्यारोपी सऊद पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, पांचवें दिन भी तलाशी अभियान चलाया, मगर गंगनहर में शव नहीं मिला। अन्य संभावित जगहों पर भी शव की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें