फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मूंछ और बाफर में दुश्मनी से कई नए गैंग हुए तैयार, भदौड़ा-ऊधम के मिलने से बदमाशों में बेचैनी

Tue, 16 Jul 2019 04:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सुशील मूंछ को कोर्ट लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के कुख्यात सुशील मूंछ और भूपेंद्र बाफर के बीच चल रही दुश्मनी से वेस्ट यूपी में कई नए गैंग तैयार हो गए हैं। इसको लेकर फिर खूनखराबा हो सकता है। वहीं, योगेश भदौड़ा व ऊधमसिंह के हाथ मिलने से कई बदमाश फिर से सक्रिय हो गए हैं। दोनों ही कुख्यातों के गैंगों में अलग-अलग बदमाश थे और उनका टारगेट एक-दूसरे के सरगना ही थे। अब दोनों सरगना एक साथ मिल गए, जिसके बाद बदमाशों में बेचैनी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशील मूंछ को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मूंछ और बाफर गहरे दोस्त थे। मंसूरपुर में भगत जी स्वीट्स और डिस्टलरी के ठेके के विवाद में मूंछ और बाफर में तनातनी हो गई। जनवरी 2017 में यशपाल राठी की हत्या के बाद दोनों के बीच दुश्मनी की लकीर खिंच गई। अब दोनों एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने हैं। इसको लेकर वेस्ट यूपी में कई नए गैंग तैयार हो गए हैं।

दोनों के गैंग में 17 से 21 साल की उम्र के युवा ज्यादा है। मूंछ सेटिंग करके जेल में गया, उसके बाद बाफर और एक्टिव हो गया। पुलिस के मुताबिक मूंछ को पुलिस कस्टडी में मारने की प्लानिंग बनी। वहीं, बाफर को भी निपटाने के लिए पंजाब से शूटर बुलाए गए थे। हालांकि दोनों की प्लानिंग फेल हो गई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बदमाश ऊधम सिंह - फोटो : अमर उजाला
भदौड़ा-ऊधम से बदमाश बेचैन 
भदौड़ा-ऊधम ने एक दूसरे को मारने के लिए गैंग तैयार किया था। एक-दूसरे के गैंग के बदमाशों ने लोगों को मारा। लेकिन अब दोनों के हाथ मिलने पर बदमाशों में बेचैनी हो गई है। गैंग में शामिल एक बदमाश ने बताया कि समझौता कैसे हो सकता है। उनकी दुश्मनी के साथ-साथ अब उन्होंने भी दुश्मनी मान ली थी। इसे देखते बदमाशों ने किनारा किया और अपना नया गैंग तैयार कर लिया। 

4 of 5
भूपेंद्र बाफर समेत अन्य गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
किसने बुलाए पंजाब के बदमाश 
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के यशोदा कुंज में एक साल पहले एक मकान में पंजाब के बदमाश ठहरे थे। मकान में हथियारों की खेप मिली, जबकि बदमाश फरार हो गये थे। पुलिस की जांच में सामने आया था कि पंजाब के बदमाशों को बुलाया गया था। उनको भूपेंद्र बाफर की सुपारी मिली थी। इससे पहले वारदात हो जाती कि पुलिस उन तक पहुंच गई। इसकी भी अब जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदमाश योगेश भदौड़ा - फोटो : अमर उजाला
योगेश भदौड़ा कोर्ट में हुआ पेश 
सिद्धार्थनगर जेल में बंद चल रहे योगेश भदौड़ा को सोमवार को मेरठ कचहरी में पेशी पर लाया गया। रविवार रात भदौड़ा को सिविल लाइन थाने में रोका गया। चर्चा है कि भदौड़ा को किसी के साथ मीटिंग करनी थी, जिसके चलते उसको रविवार रात ही मेरठ में लाया गया। सोमवार को कड़ी सुरक्षा में भदौड़ा की सोमवार को पेशी हुई और फिर सिद्धार्थनगर रवाना किया गया।

योगेश भदौड़ा से रात में मेरठ पुलिस ने घंटो पूछताछ की। ऊधम सिंह से होने वाले समझौते की बात भी योगेश से पूछी गई। पुलिस ने बताया है कि नियमानुसार पेशी हुई है। रविवार रात में सिद्धार्थनगर पुलिस लाई। जिसके चलते उसको सिविल लाइन थाने में रोका गया। एसएसपी अजय साहनी का कहना कि सुरक्षा की दृष्टि से योगेश भदौड़ा को थाने में रखा गया। कड़ी सुरक्षा में उसको सिद्धार्थनगर रवाना किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें