फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Photos: प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद पर चला दी गोली, 10 साल की मोहब्बत का ऐसे हुआ खौफनाक अंत

Fri, 15 Jul 2022 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
1 of 7
प्रेम प्रसंग में हत्या - फोटो : अमर उजाला
दस साल की मोहब्बत का इस कदर अंत होगा ये शायद ही मिथिलेश ने सोचा होगा। आज सुबह वह गांव के बाहर कचरा डालने के लिए जा रही थी कि उसके प्रेमी ने आवाज देकर उसे चेतावनी दी कि वह उसकी नहीं हो सकी तो उसे किसी ओर की होने का भी हक नहीं है। प्रेमी की आवाज सुनकर मिथिलेश ने पलटकर देखा ही था कि प्रेमी ने उस पर तमंचा तान दिया और उसे गोली मार दी। मिथिलेश जान बचाकर भागने की कोशिश की लेकिन प्रेमी ने उसे फिर से गोली मार दी।

मिथिलेश घायल होकर सड़क किनारे घास में गिर पड़ी। प्रेमी खून से लथपथ जमीन पर तड़प रही प्रेमिका के पास पहुंचा और उससे लिपटकर रोने लगा। इसक बाद प्रेमी ने फिर से तमंचा लोड़ किया और उठाया एक ऐसा खौफनाक कदम, जिसने दस साल लंबी मोहब्बत को एक ही झटके में खत्म कर डाला। ये सिर्फ एक प्रेम कहानी का अंत नहीं था, बल्कि दो जिंदगियां भी इश्क की भेंट चढ़ गईं। आगे विस्तार से जानें आखिर कैसे इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

2 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दुर्वेशपुर गांव निवासी धीर सिंह की पत्नी मिथिलेश (44) मजदूरी करती थी। दस साल पहले उसकी गांव के ही किरण पाल (45) से दोस्ती हो गई। किरण पाल ठेकेदार था। गांव में दोनों के घरों के बीच केवल 400 मीटर की दूरी है।  दोनों एक ही बिरादरी से थे। दोनों के बीच दस साल से नजदीकी संबंध थे। इसको लेकर कई बार दोनों के परिवार के लोगों को संदेह भी हुआ लेकिन बदनामी के डर से कोई बोलता नहीं था।

3 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 45 साल के प्रेमी ने 44 साल की प्रेमिका मिथिलेश की हत्या कर दी। यह वारदात बीच गांव में हुई। महिला सुबह कचरा डालने निकली थी। इसी बीच महिला का प्रेमी किरण पाल तमंचा लेकर पहुंच गया, जहां आरोपी ने प्रेमिका की दो गोली मारकर हत्या कर दी।

 

4 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मौत से पहले प्रेमिका तड़पती रही तो आरोपी खुद भी उससे लिपटकर रोने लगा। रोते-रोते ही आरोपी ने फिर से तमंचे को लोड किया और अपनी कनपटी पर भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

5 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गांव में प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि महिला जब अपने घर से कचरा डालने निकली थी तभी पीछे से किरण पाल भी पहुंच गया और आवाज लगाई कि मिथिलेश तू मेरी तो नहीं हो सकी, किसी और की भी नहीं होने दूंगा...., आज तू जिंदगी भी खत्म समझ लेना। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही किरण पाल ने प्रेमिका को गोली मार दी।
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अंदेशा जताया है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन अब किसी कारण से महिला किरण पाल से पीछा छुड़ा रही थी, जिसके विरोध में किरण पाल ने उसे गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों के पांच बच्चे भी हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सीओ पूनम सिरोही ने बताया की महिला की दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि महिला के प्रेमी के चार बच्चे हैं। मौके पर फाेरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Next
AU ऐप में पढ़ें