फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन काटकर हत्या: चाय के लिए बुलाया, कमरे से आवाज आई न बेटा बाहर आया, खिड़की से झांका तो पांव तले खिसकी जमीन

Sun, 08 Oct 2023 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मृतक शहजाद - फोटो : Amar Ujala
मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र निवासी युवक की दर्दनाक हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। युवक रविवार सुबह नमाज पढ़कर लौटा था और अपने कमरे में चला गया। इसके बाद सुबह परिजनों ने चाय पीने के लिए उसे आवाज दी तो उत्तर नहीं मिला।

इसके बाद कई आवाज देने पर भी जब युवक कुछ नहीं बोला तो परिजनों ने कमरे में जाकर उसे बुलाना चाहा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों के कई बार बुलाने पर बेटा जब बाहर नहीं निकला तो अनहोनी का शक हुआ। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। युवक का लहूलुहान शव फंदे पर लटका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
सूचना पर लोहिया नगर इंस्पेक्टर केपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच के लिए बुलाया गया है। मृतक का अपने परिवार और पत्नी से भी विवाद चल रहा था। पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
Meerut Police - फोटो : Amar Ujala
पुलिस के मुताबिक घटना आशियाना कॉलोनी गली नंबर-18 की है। मृतक की शिनाख्त शहजाद (26) के तौर पर हुई है। शहजाद के घर के अगले हिस्से में पॉवरलूम की मशीन लगी है, जबकि पूरा घर पीछे की ओर रहता है। वारदात के वक्त घर के लोग अंदर ही थे।

4 of 6
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : Amar Ujala
पुलिस पूछताछ में मृतक की मां ने बताया कि रोजाना की तरह रविवार सुबह 6 बजे शहजाद घर से नमाज पढ़ने मस्जिद गया था। वापस आया और फिर अपने कमरे में चला गया। 8 बजे तक भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला। हम लोग घर के दूसरे कामों में लग गए। जब उसे चाय के लिए बुलाने कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

5 of 6
meerut police - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक खिड़की से देखा तो शहजाद फांसी पर लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। देखा कि शव की गर्दन पर चोट के निशान थे,  इसके बाद शव लटकाया है। शहजाद के पिता की मौत हो चुकी है। वह मां, छोटी बहन गुलशन, छोटे भाई अकरम के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केपी सिंह, इंस्पेक्टर लोहियानगर - फोटो : Amar Ujala
घरवालों ने बताया कि 4 साल पहले ही शहजाद का निकाह हुआ था। शहजाद के साथ उसकी पत्नी, बच्चे पूरा परिवार इसी घर में रहता था। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें