पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हत्या की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। खास बात यह भी है कि ज्यादातर हत्याओं के मामले में प्रेम-प्रसंग या विवाहेतर संबंधों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में सहारनपुर में एक हत्या को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक की हत्या कर आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया।
उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड की हत्या करके आया है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आज कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। ये घटनाएं न सिर्फ हमारे सामाजिक परिवेश पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि पति-पत्नी के भरोसेमंद रिश्तों को कलंकित करती हैं। आगे विस्तार से जानें आखिर कैसे एक और विवाहेतर संबंध ने हंसते-खेलते परिवार को तोड़ डाला।