उत्तर प्रदेश के बागपत की पुलिस यूं तो वारदातों के खुलासे करने में पीछे नहीं है, लेकिन बेबी को ढूंढने में बागपत पुलिस इन दिनों पसीना-पसीना हो रही है, लेकिन बेबी का मिलना तो दूर, उसके बारे में अभी कोई सुराग तक नहीं लग सका है।
बेबी को लापता हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है, पुलिस ने दर्जन भर स्थानों पर दबिश दी, जंगल में ड्रोन से तलाश कराई, तालाब में गोताखोरों से ढुंढवाया, डॉग स्क्वॉयड की मदद से गांव में भी खूब तलाश कराई, जंगल झाड़ियां हर जगह ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बेबी आखिर गई तो गई कहां? इस सवाल की तलाश में बेबी के परिजनों के साथ साथ एक तरफ पूरा गांव परेशान है, वहीं पुलिस के लिए बेबी को ढूंढना चुनौती बन रहा है। आगे विस्तार से जानें आखिर कौन है बेबी और क्यों पुलिस के लिए चुनौती बन रहा है ये मामला।