फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कुर्क हुई आलीशान कोठी, कुख्यात बद्दो के घर का नजारा देख अफसर भी हैरान, देखिए तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2020 01:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
बद्दो का मकान कुर्क - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ साल पहले मेरठ के मुकुट महल होटल से फरार हुआ कुख्यात बदन सिंह बद्दो अभी तक फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने शनिवार को बद्दो के आलीशान मकान को कुर्क कर लिया। इस दौरान बद्दो के आलीशान मकान का नजारा देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। आगे तस्वीरों में देखिए बद्दो के घर का नजारा-
विज्ञापन

2 of 9
सामान कुर्क किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बद्दो की आलीशान कोठी को कुर्क कर लिया है। साथ ही घर में रखे सभी सामान को भी कुर्क कर लिया गया है। पुलिस सामान को गाड़ी में लादकर ले गई है।
विज्ञापन

3 of 9
बद्दो का मकान - फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुई कार्रवाई
टीपीनगर सहित कई थानों की पुलिस शनिवार सुबह ढोल नगाड़े बजाते हुए पंजाबीपुरा स्थित बद्दो की कोठी पर पहुंची। इस दौरान पुलिस का अमला लोग घरों से देखते रहे। ढाई लाख रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो की कोठी और सभी सामान को पुलिस ने कुर्क कर लिया है। 

4 of 9
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस कार्रवाई में आईपीएस एएसपी कृष्ण बिश्नोई और ब्रह्मपुरी सीओ अमित कुमार राय सहित कई अधिकारी शामिल रहे। इन अधिकारियों के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी और टीपीनगर थाना पुलिस पंजाबीपुरा में पहुंची। 
विज्ञापन

5 of 9
सामान भी कुर्क किया - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस को घर के भीतर बदन सिंह बद्दो की बहन मौजूद मिलीं। कुर्की से पहले मकान के सभी दस्तावेजों की पुलिस जांच कर चुकी थी। दस्तावेजों में यह मकान बद्दो के नाम पर है। पुलिस ने अदालत का कुर्की आदेश पढ़कर सुनाया। 
विज्ञापन

6 of 9
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कोठी और उसके भीतर मौजूद सभी सामान को कुर्क कर लिया गया। पुलिस ने कई गाड़ियां बुलवाकर कोठी से सामान को भिजवाया है।
विज्ञापन

7 of 9
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुआ था फरार
पश्चिमी यूपी का कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को पूर्वांचल से गाजियाबाद में पेशी पर आया था। जो पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मुकुट महल होटल पहुंचा और वहां से फरार हो गया। 

8 of 9
सामान कुर्क - फोटो : अमर उजाला
पुलिस व एसटीएफ की टीम आज तक कुख्यात बदन सिंह बद्दो का सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस डेढ़ साल से लगातार बद्दो की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

9 of 9
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बद्दो पर ढाई लाख का इनाम है। एसएसपी ने बद्दो की तलाश और कार्रवाई के लिए एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को लगाया है। बद्दो के करीबियों के खिलाफ पुलिस सबूत तलाश कर रही है, जोकि उसको संरक्षण देते थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें