फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLB Student Murder: इनामी सनी की मां गिरफ्तार, बेटे ने घर में घुसकर बरसाईं थीं ताबड़तोड़ गोलियां

Sun, 22 May 2022 01:53 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के पाबली खुर्द गांव में एलएलबी के छात्र की हत्या की वारदात के बाद गांव का नजारा काफी बदला हुआ था। रोजाना की चहल-पहल की जगह गांव की गलियां सूनी पड़ी हैं। घर में मातम है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी सनी काकरान की मां को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों इनामी बदमाश अपने पास मोबाइल नहीं रखते हैं। इसके बावजूद उनका नेटवर्क मजबूत है।
विज्ञापन
1 of 8
पराग का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
मेरठ के मोदीपुरम स्थित पाबली खुर्द गांव में कानून के छात्र प्रयाग चौधरी की हत्या के मामले में दोनों इनामी बदमाश सनी काकरान और अतुल अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि पुलिस ने सनी काकरान की मां उषा को गिरफ्तार किया है। वह गाजियाबाद में रिश्तेदार के यहां रह रही थीं। पुलिस उससे पूछताछ कर आरोपियों के करीब पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पाबली खुर्द गांव में शुक्रवार को एक-एक लाख के इनामी बदमाशों ने छात्र प्रयाग चौधरी के घर में घुसकर गोलियां बरसाई थीं। प्रयाग को सात गोलियां लगी थीं। भाई मयंक ने दीवार से कूदकर जान बचाई थी जबकि उसकी पत्नी और बच्चे कमरे में छिप गए थे। पिता निरंकार सिंह मंदिर जाने की वजह से बच गए थे। वारदात के बाद एसटीएफ सहित चार टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। पुलिस ने घटना के दौरान मौके से एक दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा, गुरुग्राम, मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड में तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

2 of 8
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
गलियों में पसरा सन्नाटा, ग्रामीणों ने साधी चुप्पी 
हत्या की वारदात के बाद पाबली खुर्द गांव का नजारा काफी बदला हुआ है। रोजाना की चहल-पहल की जगह गांव की गलियां सूनी पड़ी हैं। चारों और सन्नाटा पसरा है। छात्र प्रयाग चौधरी के यहां पर भी कम ही ग्रामीण सांत्वना देने के लिए जा रहे हैं। सनी काकरान और अतुल के खौफ के चलते ग्रामीण दहशत में है। अधिकतर ग्रामीण कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
हत्या के बाद घर पर जमा लोग - फोटो : amar ujala
दोनों भाई और पिता थे निशाने पर
पुलिस के मुताबिक प्रयाग चौधरी, मयंक और उसके पिता निरंकार भी सनी काकरान के निशाने पर थे। आरोपियों के दोनों हाथों में पिस्टल थीं। हमलावर मयंक के भी पीछे भागे। यदि वह पकड़ा जाता तो उसे भी मार देते। प्रयाग के पिता गांव में ही मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। इस कारण से उनकी जान बच गई। 

4 of 8
दूसरे दिन भी घर से मिले खोखे - फोटो : amar ujala
हरियाणा और उत्तराखंड में भी दी जा रही दबिश
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड और हरियाणा सहित अन्य जगहों पर दबिश दी जा रही है। इन राज्यों के गिरोहों से जुड़े बदमाशों की गतिविधियों पर भी  नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही लॉरैंस गैंग का रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी सनी फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
बसपा नेता मनोज के भाई और मां को दी सुरक्षा
प्रयाग की हत्या के बाद बसपा नेता मनोज के भाई अशोक चौधरी शनिवार को आईजी से मिले। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनकी, उनकी भाभी आशा देवी और भतीजे प्रशांत की हत्या करने की कोशिश भी हो सकती है। आईजी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस चिंदौड़ी गांव निवासी मृतक बसपा नेता मनोज चौधरी के घर पर  पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन

6 of 8
जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
मोबाइल नहीं रखते, फिर भी मजबूत नेटवर्क
दोनों इनामी बदमाश अपने पास मोबाइल नहीं रखते हैं। इसके बावजूद उनका नेटवर्क मजबूत है। ऐसे हालात में उन तक पहुंचना पुलिस के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। मोबाइल के बिना ही दोनों अपने मजबूत नेटवर्क का लाभ उठाकर वारदात करते रहे।
विज्ञापन

7 of 8
पराग का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
भारी पड़ रही सनी और अतुल की दोस्ती
अतुल ने अपने पिता अमित की मौत का बदला लेने के लिए इंचौली थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव निवासी बसपा नेता मनोज चौधरी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस दौरान सनी काकरान ने अतुल का साथ दिया था। इस बार छात्र प्रयाग चौधरी की हत्या में अतुल ने सनी का साथ दिया है।

दोनों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। इनकी दोस्ती पुलिस पर भारी पड़ रही है। दोनों लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कुछ दिन पहले यमुनानगर में भी दोनों ने 50 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था और एक दरोगा को गोली मारी थी। दोनों ही एक के बाद एक दोनों कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बसपा नेता मनोज व प्रयाग की हत्या भी मुखबिरी के शक में की गई। 
विज्ञापन

8 of 8
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मां को किया गिरफ्तार
घटना में आरोपी सनी काकरान की मां उषा को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से मृतक के घर पर पुलिस तैनात की गई है। कई बिंदुओं पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। - आशीष शर्मा, सीओ दौराला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें