मेरठ के मोदीपुरम के गांव दुल्हैड़ा की ओर से होता हुआ एक तेंदुआ शुक्रवार सुबह पल्लवपुरम के क्यू पॉकेट के मकान नंबर 72 में घुस गया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। एक घंटे तक परिवार कमरे में कैद रहा। सूचना पर पुलिस व भीड़ इकट्ठा हो गई।
मकान मालिक स्वप्निल ने बताया कि जोरदार आवाज आने पर उन्होंने खिड़की से बाहर झांक कर देखा तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर आने से मना किया। उनके अलावा उनकी पत्नी प्रीति शर्मा, माता आभा शर्मा, भाभी और दो बच्चे घर में बंद हो गए।
विज्ञापन
2 of 8
leopard in meerut
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। तकरीबन एक घंटे बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। बताया गया कि तेंदुए को सबसे पहले डॉ. राजकुमार चौधरी ने भागते हुए देखा था। उन्हीं के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हुई और तेंदुआ स्वप्निल के घर में घुस गया।
पहले तेंदुआ मकान में बंद था। यहां जाल लगाकर उसे कैद करने की कोशिश की गई। तेंदुआ जाल में फंस भी गया था लेकिन कुछ ही देर बाद वह जाल से निकलकर एक खाली प्लॉट में जा पहुंचा। इस दौरान तकरीबन 400 मीटर तक लोगों के बीच ही तेंदुआ दौड़ता रहा।
4 of 8
leopard in meerut
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि आसपास मौजूद भीड़ पर तेंदुए ने हमला नहीं किया। तेंदुआ केवल अपनी जान बचाने के लिए दौड़ता रहा। अब फिर से तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग ने तेंदुए के पास प्लॉट में एक ही जाल लगाया लेकिन अब दूसरा जाल मंगवाया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
leopard in meerut
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि प्लॉट में ही तेंदुआ बैठा हुआ है। यदि वहीं पर ट्रैंक्विलाइजर गन लग जाती तो उसे पकड़ लिया जाता। अब पल्लवपुरम फेज 2 मुख्य डिवाइडर रोड के पास एक प्लॉट जो खाली है, उसमें तेंदुआ बैठा हुआ है जिसकी दोबारा से घेराबंदी की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 8
leopard in meerut
- फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि वन विभाग की टीम के पास न तो ट्रैंक्विलाइजर गन है और न ही अन्य साधन, एक जाल के जरिए ही टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है।
वहीं क्षेत्र के आसपास के इलाकों में स्थित स्कूलों को भी अलर्ट किया गया है। वहीं अभिभावक भी दहशत के बीच अपने बच्चों को खुद ही स्कूल लेने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
घर में घुसा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
तेंदुए को पकड़ने के लिए तीसरा जाल लगाया गया है। खाली प्लॉट को चारों ओर से जाल से घेरा गया है। काफी देर से तेंदूआ एक ही जगह बैठा था, इसके बाद कुछ हलचल हुई तो पुलिस ने भीड़ को फिर से दूर किया। तीसरा जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी की जा रही है।
प्लॉट के चारों ओर लगाए दस से ज्यादा जाल
बताया गया कि दोपहर तक भी वन विभाग तेंदुए को नहीं पकड़ सका। फिलहाल तेंदुआ झाड़ियों में छिपा हुआ है। उस पर नजर रखने के लिए दो क्रेन मंगवाई गई है जहां वह बैठा है वहां गन से निशाना नहीं लग सकता है, इसलिए अब क्रेन मंगाकर ऊपर से निशाना लगाने का प्रयास किया जाएगा। वन विभाग ने प्लॉट के चारों तरफ 10 से ज्यादा जाल लगा दिए गए हैं। मेरठ समेत 5 रेंज की टीमों के सदस्य इस ऑपरेशन में लगे हुए हैं।