फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: गुलदार ने खेत पर काम कर रहे किसान की गर्दन दबोची, बाल-बाल बची जान, गांव में दहशत

Sun, 29 Dec 2019 05:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
leopard - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद के मंडावर थानाक्षेत्र में गुलदार ने गांव रतनपुर रियाया एवं मोहंडिया के बीच डेरा डाल दिया है। रविवार दोपहर इस गुलदार ने मंडावर में खेत पर काम कर रहे एक किसान पर हमला बोल दिया। गुलदार ने किसान की गर्दन दबोचनी चाही लेकिन गनीमत रही कि किसान की लोई गुलदार के पंजों में आ गई और किसान की जान बच गई। उधर जानकारी मिलते ही एसडीएम सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 

बता दें कि गुलदार इससे पहले इस गुलदार ने गांव मोहंडिया में शफीक को खेत में काम करते हुए मार डाला था। इसके बाद गुलदार ने मोहंडिया से आगे गांव रतनपुर में भी किसान पर हमला करने की कोशिश की। शुक्रवार को गुलदार ने फिर से गांव मोहंडिया में दो कुत्तों को निवाला बना लिया था।
विज्ञापन

2 of 5
leopard - फोटो : अमर उजाला
गुलदार के गांव के पास में डेरा डालने से वन विभाग चौकस हो गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव मोहंडिया के जंगल के बीच में भी पिंजरा लगाया जा रहा है। वन विभाग की टीम को मोहंडिया के जंगल में गुलदार दिखा भी है। शनिवार शाम को वन विभाग की टीम को गुलदार फिर से वहीं दिखाई दिया है जहां उसने शफीक को मारा था।

 
विज्ञापन

3 of 5
leopard - फोटो : अमर उजाला
मोहंडिया एवं रतनपुर के बीच करीब ढाई किलोमीटर का फासला है। यहां पर नीलगाय आदि शिकार भी काफी संख्या में है। विभाग के अफसरों का मानना है कि यहां पर गुलदार ने जंगल में ठिकाना बना लिया है। हालांकि गुलदार ज्यादा दिन तक एक इलाके में नहीं रुकता। विभाग चाहता है कि एक दो दिन में ही गुलदार को पिंजरे में किसी तरह पकड़ लिया जाए।

4 of 5
leopard - फोटो : अमर उजाला
गुलदार सामान्य रूप में एक आदमी के बराबर एक दिन में चल सकता है। लेकिन ऐसा तभी होता है जब उसके पीछे बाघ पड़ा हो अथवा उसे अपने बच्चे की सुरक्षा में इलाका खाली करना हो। इन दोनों में से कोई स्थिति न होने पर भी गुलदार एक दिन में 10 किलोमीटर तक आराम से चलता है। वह शिकार के साथ साथ अपने इलाके की निगरानी करता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
leopard - फोटो : अमर उजाला
डीएफओ एम सेम्मारन के अनुसार गुलदार की लोकेशन दोनों गांव के बीच में ही है। गुलदार को पकड़ने के लिए कैमरा भी लगाया गया है तकि उसका मूवमेंट पता किया जा सके। उसे पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। गांव वालों को खेत में जाने को लेकर सचेत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें