फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: पुलिस से बचने के लिए अब हुलिया बदलवाने में लगे हैं उपद्रवी, अपना रहे ये तरीके

Sun, 29 Dec 2019 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून के विरोध में जमकर सड़कों पर प्रदर्शन करने वाले उपद्रवियों की पहचान को उजागर करने वाले फ्लेक्स शहर में कई स्थानों पर लगने के बाद आरोपी अब अपना हुलिया बदलवाने में लगे हुए हैं। किसी ने बाल मुंडवा लिए हैं तो किसी ने दाढ़ी कटवा ली है, ताकि उनकी पहचान न हो सके। लेकिन पुलिस भी इस मामले में सर्तक हो गई है। आगे जानें आखिर उपद्रव में शामिल ये आरोपी पहचान छिपाने को अपना रहे हैं क्या तरीके  -
विज्ञापन

2 of 7
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से बचने के लिए उपद्रवी अब अपना हुलिया बदलने के लिए नाइयों की दुकान पर पहुंच रहे हैं। पुलिस भी इस मामले में सतर्क हो गई है। नाइयों की दुकान पर पुलिस तैनात की गई है। अगर कोई बवाली नाई की दुकान पर पहुंचता है तो उसे पुलिसकर्मी तुरंत दबोच लेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस ने लाठियां बरसाई - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद 20 दिसंबर को युवकों व किशोरों ने शहर की सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया था। मुंह पर कपड़ा बांधकर उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की थी और पुलिस पर दनादन पत्थर बरसाए थे। 

4 of 7
पथराव करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों ने सड़कों पर खड़े वाहनों के शीशों को तोड़ डाला था। यहां तक कि अस्पतालों में भी जमकर तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने अनेक स्रोतों से प्राप्त फोटो व वीडियो से उपद्रवियों की पहचान करते हुए शहर भर में फ्लेक्स लगवाएं हैं। लोगों से उपद्रवियों की पहचानकर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है। उपद्रवियों का नाम बताने वालों को उचित इनाम देने की भी बात कही जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
बिजनौर में युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अब जब पुलिस ने इन उपद्रवियों के पोस्टर शहर भर में चस्पा कर दिए हैं तो ये बवाली कानून से बचने के लिए अपनी पहचान ही बदलने में लगे हैं। सूत्रों की मानें तो बिजनौर में सैलून पर आए एक युवक ने बताया कि मैं किसी भी प्रकार से हिंसा में शामिल नहीं था मैं केवल वहां खड़ा था। अब मेरी तस्वीर वांटेड उपद्रवियों के साथ छपी है। मैंने अपने चेहरे से दाढी कटवा दी। 
विज्ञापन

6 of 7
लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में बने सैलून और नाई की दुकानों पर नजर बनाए हुए हैं। क्योंकि हिंसा के दौरान सड़कों पर उत्पाद मचाने वाले ये उपद्रवी अब अपनी पहचान छुपाने के लिए सैलून का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बवालियों ने जमकर पथराव किया - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए अब सैलून और नाई की दुकानों पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं ताकि ये कानून से न बच सकें। वहीं चर्चा यह भी है कि उपद्रवी फोन के जरिए घर पर भी सैलून सर्विस ले रहे हैं ताकि घर से बाहर निकले बिना ही उनका हुलिया बदल सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें