फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूढ़ियां टूटती हैं तो इतिहास रचती हैं बेटियां,दिव्या काकरान ने अमर उजाला से साझा की सफलता की कहानी

Mon, 16 Dec 2019 09:46 PM IST
कपिल kapil रैना पालीवाल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला
जब रूढ़ियां टूटती हैं तो बेटियां इतिहास रचती हैं। सूरज पहलवान को कुश्ती विरासत में मिली थी। हरियाणा में लड़कियों को दंगल लड़ता देख उन्होंने अपनी बेटी को रेसलर बनाने की ठान ली। पिता ने विरोध किया लेकिन सूरज की जिद के आगे किसी की नहीं चली...
विज्ञापन

2 of 8
पिता के साथ दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में सूरज पहलवान ने अपने पिता के विरोध के बावजूद बेटे को दंगल के अखाड़े से निकालकर बेटी को वहां खड़ा किया। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। सूरज अपने परिवार को लेकर दिल्ली आ गए। पत्नी ने जांघिया लंगोट सिले और उन्होंने बेचे। दिव्या भी दंगलों में जाकर ईनाम लाती। इस कठिन डगर में मां को अपने गहने तक बेचने पड़े। संघर्षों की आंच में तपकर दिव्या सोने सी दमकीं।
विज्ञापन

3 of 8
दिव्या काकरान
उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे देश को गौरवांवित किया। 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में दिव्या ने रेसलिंग में कांस्य पदक जीता। वर्तमान में वह ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं।

4 of 8
दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला
दिव्या का मूल गांव पुरबालियान है। इस समय पिछले 15 साल से वह परिवार के साथ दिल्ली रहती है। वह रेलवे में टीटी हैं। 21 वर्षीय दिव्या ने फोन पर हुई बातचीत में बताया, पापा ने मुझे बताया कि मैं स्पेशल हूं। मेरा जन्म देश के लिए हुआ है। गांव में कोई रोजगार नहीं था। वह मुझे दिल्ली लेकर आए और मेरा प्रशिक्षण शुरू कराया। हम लोगों ने बहुत तंगहाली में दिन बिताए। मेरे पापा-भाई दंगल लड़ने जाते थे। मैं भी लड़कों के साथ दंगल लड़ती थी। जो ईनाम मिलता, उससे घर चलाने में मदद होती थी। मां जांघिया लगोट बनाती और पिता बेचते थे। आज भी यही काम करते हैं। गांव में सब कहते थे, अरे, बेटी से पहलवानी मत करा।
विज्ञापन

5 of 8
दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला
शॉर्ट्स पहनती थी, उसमें भी दिक्कत होती थी। लड़कियों की जिंदगी सिर्फ शादी तक सिमटी थी। दसवीं तक पढ़ाकर हाथ पीले कर दिए जाते थे। अब लोगों की सोच बदल रही है। मैंने नेशनल में 17 और इंटरनेशनल में 14 मेडल जीते हैं। देश के लिए खेलकर जो गर्व महसूस होता है, उसे शब्दों में अभिव्यक्त नहीं कर सकती। मैं 68 किग्रा में कुश्ती खेलती हूं। ओलंपिक के लिए रोज सात घंटे अभ्यास करती हूं। लड़कियों को सशक्त बनने की जरूरत है। उन्हें अपनी पहचान बनानी चाहिए।
विज्ञापन

बेटी ओलंपिक में मेडल लाए, यही सपना 

6 of 8
पहलवान दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला
सूरज पहलवान कहते हैं, कुश्ती में हमारी चौथी पीढ़ी है। हरियाणा में लंगोट बेचने जाता, वहां लड़कियों को कुश्ती करते देखता था। बेटी को दंगल कराने की मेरी जिद थी। मैंने बेटे को दंगल से हटा लिया। दिव्या को आगे बढ़ाने के लिए मैंने हर चुनौती का सामना किया। उसने मेरी मेहनत सफल कर दी। मां संयोगिता कहती हैं, बेटी ओलंपिक में देश के लिए मेडल लाए, बस यही सपना है।
विज्ञापन

‘ज्योति’ ने जगमग किया जहां 

7 of 8
दिव्यांग ज्योति बालियान - फोटो : अमर उजाला
गोइला, शाहपुर निवासी दिव्यांग ज्योति बालियान ने अपनी प्रतिभा से अक्षमता को मात दे दी। वह भारत में पैरा आर्चरी, फीमेल कंपाउंड की सीनियर खिलाड़ी हैं। इसी साल अक्तूबर में हुई एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में ज्योति ने मिक्स टीम में रजत पदक जीता है। फैजा वर्ल्ड रैंकिग टूर्नामेंट, दुबई में भी मिक्स टीम में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। नेशनल में उन्होंने 18 मेडल जीते हैं। वर्तमान में वह श्रीमाता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, कटरा में नेशनल आर्चरी कोच कुलदीप वेदवान के अंडर प्रैक्टिस करती हैं। उनको यहां तक पहुंचाने में माता-पिता की बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन

8 of 8
दिव्या काकरान - फोटो : amar ujala
ज्योति के किसान पिता ने लोन लेकर उनके लिए धनुष खरीदा था। गांव से करीब 15 किमी दूर धनौरा, बागपत स्थित वेदवान आर्चरी में बेटी को तीरंदाजी सिखाने लाया करते थे। कोच कुलदीप वेदवान दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण देते थे। उनके मार्गदर्शन में ज्योति इस मुकाम तक पहुंच पाई। सफलता का सफर अभी जारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें