अमरूद
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिला यूं तो आम और लीची का उत्पादन क्षेत्र कहलाता है। यहां से आम और लीची दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है लेकिन अब अमरूद भी इस दौड़ में पीछे नहीं है।
जिलें में प्रवेश करते ही सड़क के दोनों और घोड़ा बग्गी पर, ठेले और रेहड़ियों पर सजा धानी, सुनहरा पीला, बड़ा और चमकीला अमरूद अनायास ही अपनी ओर आकर्षित करने लगता है। बाजार में जहां चुनिंदा खरीदार ही सेब की खरीदारी करते नजर आते हैं वहीं ठेले, रेहड़ी पर सुबह लगाया गया अमरूद शाम तक पूरा बिक जाता है।