फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों की पिटाई मामले में लखनऊ से मांगा जवाब, लालकुर्ती व देहलीगेट थाने के दरोगा निकले छुट्टी पर

Wed, 12 Jun 2019 06:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
थाने में किन्नरों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लालकुर्ती थाने में किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और देहलीगेट थाने में हिंदू युवा वाहिनी के नेता को थर्ड डिग्री देने वाले मामले में दोनों थानों के खिलाफ जांच बैठ गई है। दोनों थानों में पुलिस की बर्बरता का मामला लखनऊ तक गूंज गया है। खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। इसकी जानकारी लगते ही इंस्पेक्टर लालकुर्ती और देहलीगेट थाने के दोनों दरोगा छुट्टी पर चले गए। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर क्या थे ये दोनों मामले :-
विज्ञापन

2 of 10
उत्पात मचाते किन्नर - फोटो : अमर उजाला
लालकुर्ती छोटा बाजार स्थित फव्वारा चौक से थाने तक हंगामा करना किन्नरों को भारी पड़ा। लालकुर्ती इंस्पेक्टर और पुलिस ने थाने में किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दरअसल यहां एक व्यक्ति के घर नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। 

 
विज्ञापन

3 of 10
थाने में किन्नरों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
किन्नरों के दोनों पक्षों ने थाना लालकुर्ती पहुंचने पर भी जमकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बावजूद दोनों पक्षों ने पुलिस से भी गाली गलौज कर डाली। इसके बाद थाना लालकुर्ती इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी के निर्देश पर पुलिस ने किन्नरों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। 

4 of 10
थाने में किन्नरों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
थाने में किन्नरों पर पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल होने पर महकमे में खलबली मच गई। यहां तक कि मामले में लखनऊ से भी जवाब मांगा गया है। प्रकरण में इंस्पेक्टर लालकुर्ती रोजंत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। घटना के बाद इंस्पेक्टर लालकुर्ती के छुट्टी पर जाने को लेकर अलग-अलग चर्चा है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
थाने में उत्पात मचाने पर किन्नरों पर लाठियां बरसाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किन्नरों को जेल भेजा 
लालकुर्ती पुलिस पर जानलेवा हमले करने पर नौ किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मंगलवार को सभी किन्नरों को जेल भेज दिया। अन्य फरार किन्नरों की भी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

6 of 10
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
दूसरा मामला देहलीगेट थाने का है। सोमवार को डीएन कॉलेज की पार्किंग में खड़े वाहनों से बीटीसी के परीक्षार्थियों के मोबाइल और पर्स चोरी होने पर टीपीनगर थानाक्षेत्र निवासी हिंदू युवा वाहिनी महानगर उपाध्यक्ष अक्षित शर्मा व उसके पिता संतोष शर्मा की पुलिस ने पिटाई की थी।

संतोष ने पार्किंग का ठेका लिया हुआ है। वाहिनी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि देहलीगेट में तैनात दरोगा पुष्कर व दिलशाद ने अक्षित शर्मा को थर्ड डिग्री दी, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी थी। वहीं पुलिस पर मुख्यमंत्री और हिंदू वाहिनी के खिलाफ अपशब्द करने का भी आरोप था। 
विज्ञापन

7 of 10
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
थाने से एसएसपी ऑफिस तक चला हंगामा 
डीएन कॉलेज में बीटीसी की परीक्षा देने आए छात्र और छात्राओं ने देहलीगेट थाने से एसएसपी ऑफिस तक हंगामा किया। आरोप लगाया कि पार्किंग से उनके वाहनों से मोबाइल और पर्स चोरी कर लिए गए। देहलीगेट पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की।

छात्रों का आरोप था कि देहलीगेट पुलिस पार्किंग ठेकेदार संतोष शर्मा का बेटा अक्षित को खुद करे हिंदू युवा वाहिनी का पदाधिकारी बताता है। पुलिस दबाव में कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। हालांकि एसएसपी ने मामले की जांच कराने के बाद छात्रों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी बीच अक्षत को पुलिस कस्टडी में ले लिया था, जहां उसकी हालत बिगड़ गई।
 

8 of 10
हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
थाने में छात्र बैठे, एटीएम से निकल रहे पैसे 
पार्किंग में वाहनों में रखे पर्स चोरी हुए थे। पर्स में परीक्षार्थियों के एटीएम कार्ड भी थे। सोमवार को जिस समय छात्र पार्किंग ठेकेदार के पास बैठे थे, उस वक्त उनके एटीएम से पैसे निकल रहे थे। छात्रा अनीता सिंह ने कहा कि उसके एटीएम से 20 हजार रुपये निकले हैं। वहीं, छात्र हिमांशु ने 16 हजार रुपये निकले बताए गए हैं।

बड़ा सवाल है कि छात्र-छात्रा के एटीएम कार्ड पर्स से कौन ले गया? पार्किंग ठेकेदार और उसका बेटा पुलिस की कस्टडी में थे। एटीएम से पैसे निकलने से साफ जाहिर है कि छात्र-छात्राओं के पर्स शातिर बदमाशों ने ही चोरी किए है, जोकि साइबर एक्सपर्ट हैं। हालांकि छात्रा ने एटीएम कार्ड पर पासवर्ड लिखा होना बताया और छात्र का मोबाइल भी चोरी हुआ है, जिसमें ओटीपी नंबर आया होगा। 

9 of 10
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बागपत रोड से निकाले गए एटीएम से पैसे 
छात्र-छात्रों के मोबाइल और पर्स से एटीएम कार्ड चोरी करके पैसा निकलने पर साइबर सेल से इसकी जांच की। पता चला कि बागपत रोड स्थित एक बैंक के एटीएम से पैसे निकाले गए। एसओ देहलीगेट रविंद्र सिंह ने बताया है कि इस गैंग का पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है। 
विज्ञापन

10 of 10
थाने में उत्पात मचाने पर किन्नरों पर लाठियां बरसाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जांच बैठी है, कार्रवाई होगी
लालकुर्ती और देहलीगेट थाना पुलिस पर जांच बैठी है। दोनों घटनाओं में जिसकी गलती होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किन्नरों ने थाने में अराजकता की थी, जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। हिंदू युवा वाहिनी के नेता से मारपीट के मामले में कार्रवाई होगी। -प्रशांत कुमार, एडीजी जोन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें