फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठी चारों दिशाएं, केसरिया रंग में रंगा हाईवे, देखें तस्वीरें

Sat, 27 Jul 2019 06:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
हरिद्वार से कांवड़ लाते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
भगवान विश्वनाथ के जयकारों से चारों दिशाएं गूंज उठी हैं। कांवड़ियों की जुबां से बम बम भोले का स्वर ही निकल रहा है। वहीं शनिवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शिवभक्तों ने सफारी गाड़ी से जंपिंग करवाई तो देखने वालो की भीड़ उमड़ गई। वहीं पूरा हाईवे केसरिया रंग में रंगा हुआ है। अगली स्लाइडों में देखिए शिवभक्तों की खास तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 8
इसी सफारी कार से करवाई जंपिंग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, हाईवे पर अब शिवभक्तों के वाहनों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। बड़ी झांकी और डीजे वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार सुबह से ही हाईवे पर कांवड़ियों का रेला उमड़ा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 8
इसी सफारी कार से करवाई जंपिंग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से चौथी डाक कावड़ लेकर आ रहे एक शिवभक्त ने अपनी सफारी गाड़ी को हाईवे पर जंपिंग कराई। इस दौरान वहां देखने वालों की भीड़ लग गई।

4 of 8
हरिद्वार से कांवड़ लाते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा शिवाय टोल प्लाजा पर भी शिवभक्तों का मेला सा लगा हुआ है। टोल के फ्री होने के बाद वहां पर कांवड़ियां आराम कर रहे हैं। शिवभक्त बड़े-बड़े कांवड़ लेकर रास्ते में रूक-रूक कर चल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
हरिद्वार से कांवड़ लाते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
वहीं बारिश भी इन मतवालों का इस्तकबाल कर रही है। भक्ति की शक्ति और ऊर्जा के साथ पांव के छाले और परेशानियों को भूलकर कांवड़िये अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। कोई घर में सुख शांति तो कोई संतान के लिए कांवड़ लेकर आ रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
हरिद्वार से कांवड़ लाते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव के आदित्य कुमार और उनकी टीम के 15 सदस्य हरिद्वार से 21वीं बड़ी कांवड़ लेकर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे देश में शांति के लिए कांवड़ ला रहे हैं। दिल्ली के राजाराम ने बताया कि वह पिछले 12 वर्ष से कांवड़ लेकर आ रहा है। उसने अकेले ही कांवड़ लानी शुरू की थी। अब 22 लोग उसके साथ कांवड़ लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
केसरिया रंग में रंगा हाईवे - फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर के मुख्य मार्गों से निकलने वाली झांकी कांवड़ सभी को आकर्षित कर रही है। लाइटिंग और प्रस्तुति के माध्यम से कांवड़िये सभी को संदेश देते चल रहे हैं। ज्यादातर झांकी कांवड़ दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद और बुलंदशहर आदि स्थानों की है।
विज्ञापन

8 of 8
अपने कुत्तों के साथ गंगाजल लाते परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रेवाड़ी का एक परिवार अपने पालतू कुत्तों के साथ गंगोत्री से गंगाजल लाते हुए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें