जम्मू विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर की मौत के मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। पहले ही दिन एसआईटी ने उपकुलपति, रजिस्ट्रार, डीन आदि से पूछताछ की और जरूरी रिकॉर्ड मांगा।
एसआईटी ने वारदात के दिन के मनोविज्ञान विभाग के सीसीटीवी फुटेज, बर्थडे सेलिब्रेशन की सीसीटीवी फुटेज, यौन उत्पीड़न शिकायत वाला पत्र, छात्राओं द्वारा दी गई वीडियो-ऑडियो, समिति की जांच रिपोर्ट आदि रिकॉर्ड विवि प्रशासन से मांगा है।