फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI Agent Arrested: कपड़ा फेरी, जनसुविधा केंद्र और प्राइवेट जॉब की आड़ में चल रहा जासूसी का बड़ा खेल

Sat, 17 May 2025 12:20 PM IST
डिंपल सिरोही महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने भारत में अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए यूपी के शामली जिले और कैराना क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को अपना निशाना बनाया। इन्हें मामूली पैसों के बदले संवेदनशील सूचनाएं भेजने के लिए तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
भारत में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की जड़ें धीरे-धीरे गहराती जा रही हैं। यूपी, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे राज्यों में कपड़ा फेरी, प्राइवेट जॉब और जन सुविधा केंद्र की आड़ में जासूसी का बड़ा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। यह देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी है। हाल ही में पानीपत से पकड़े गए शामली के कैराना निवासी नोमान इलाही को पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा गया है। उससे पूछताछ में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने भारत में अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए यूपी के शामली जिले और कैराना क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को अपना निशाना बनाया। इन्हें मामूली पैसों के बदले संवेदनशील सूचनाएं भेजने के लिए तैयार किया गया। 

शामली जिले और खासतौर पर कैराना कस्बे के कई युवक ISI एजेंटों के संपर्क में पाए गए हैं। सोशल मीडिया, फर्जी सिम और ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ये युवक संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
कई आरोपियों ने 'कपड़ा फेरी' यानी फुटपाथ पर कपड़े बेचने जैसे छोटे व्यवसाय की आड़ में विभिन्न स्थानों की रेकी शुरू की। इनका टारगेट-सेना के मूवमेंट, कैंट एरिया और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और जानकारी जुटाना था।

 

4 of 6
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
पानीपत की सीआईए (क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी) प्रथम के सूत्रों के अनुसार, आरोपी नोमान इलाही के संपर्क में विभिन्न स्थानों के युवा हैं। पूछताछ में सामने आया है कि नोमान के खाते में करीब आठ हजार रुपये की ट्रांजेक्शन दिल्ली के रहने वाले किसी युवक ने की थी। माना जा रहा है कि उक्त युवक भी नोमान के साथ जुड़कर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
नोमान के संपर्क में रहने वाले उक्त युवा कपड़े की फेरी, जन सुविधा केंद्र संचालन और प्राइवेट नौकरी करते हैं। सभी पर शिकंजा कसने के लिए पानीपत पुलिस स्थानीय पुलिस से भी सहयोग लेगी। इसके अलावा पता चला है कि सिर्फ आठवीं पास नोमान व्हाट्सएप ही नहीं इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी प्रयोग कर रहा था। हालांकि, अन्य प्लेटफार्म पर अभी तक की जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी नोमान व कैराना में उसके घर पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
सीआईए प्रथम प्रभारी संदीप चहल का कहना है कि पूछताछ में नोमान ने कैराना के अलावा देहरादून, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के एजेंटों का भी खुलासा किया है। सभी से पूछताछ की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें