फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani spy: 'मुझे माफ कर दो...', पुलिस के आगे रोया और खूब गिड़गिड़ाया पाकिस्तानी जासूस; बहन का हुआ ये हाल

Fri, 16 May 2025 02:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

Pakistan ISI Agent News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए कथित जासूस नोमान पुलिस के सामने पूछताछ में रोया और गिड़गिड़ाया। कहा मुझे माफ कर दो। पुलिस नोमान के सर्कल को जानने में लगी है। पुलिस का मानना है कि नोमान बेशक आंसू बहा रहा है लेकिन उसके तार दूर दूर तक जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Pakistani spy - फोटो : संवाद
ISI Agent Arrested: पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया आरोपी नोमान इलाही पुलिस और परिजनों के आगे रोया, गिड़गिड़ाया और माफी मांगी। उसने परिजनों के सामने फिर से भोलापन दिखाते हुए जासूसी के बारे में पता न होने की बात कही। पुलिस की सीआईए-वन टीम ने परिजनों के सामने उसके फोन की जांच की। जिसमें पानीपत रेलवे स्टेशन समेत कई अन्य स्थानों के वीडियो और फोटो पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट को भेजने के तथ्य सामने आए। 

वहीं आरोपी ने 24 और 25 अप्रैल को पाकिस्तान में कई लोगों से फोन और व्हाट्सएप पर भी बात की थी। पुलिस की सीआईए के साथ एनआईए और खुफिया एजेंसी ने भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

2 of 8
नोमान इलाही - फोटो : संवाद
बुधवार रात को गिरफ्तार हुआ नोमान
पानीपत पुलिस की सीआईए-वन की टीम ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे के 24 वर्षीय नोमान इलाही को बुधवार रात को गिरफ्तार किया था। नोमान पर पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट इकबाल को भारत की सूचना देने के आरोप लगे थे। वह अपनी बहन जीनत के पास मनमोहन नगर में रहता था और सेक्टर-25 स्थित एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड था। आरोपी से उसकी बहन जीनत और जीजा इरफान सीआईए में मिलने पहुंचे। 
 
विज्ञापन

3 of 8
नोमान इलाही - फोटो : संवाद
पुलिस ने उनके जीजा इरफान से नोमान इलाही की मुलाकात कराई। वह अपने जीजा को देखते ही उनके सामने रोने और गिड़गिड़ाने लगा। उसने बताया कि उसको नहीं पता था कि कोई उससे इतना बड़ा काम करा रहा है। पुलिस ने इरफान के सामने नोमान इलाही का मोबाइल दिखाया। जिसमें पानीपत रेलवे स्टेशन के फोटो और वीडियो पाकिस्तान में भेजने पाया गया। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब के कई प्रमुख स्थानों के फोटो उसके मोबाइल में मिले हैं।
 

4 of 8
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
आरोपी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय रहा। वह इस दौरान दिल्ली भी गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी मौसी और मामा पाकिस्तान में रहते हैं। वह उनसे भी फोन पर बात करता था। वहीं नोमान की बहन जीनत ने बताया कि डेढ़ महीने पर एक निकाह में उनको निमंत्रण दिया था।
 
विज्ञापन

5 of 8
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
अलग-अलग स्थानों पर की गई छानबीन
वीरवार को जासूसी के आरोपी नोमान इलाही को लेकर पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। पानीपत के साथ साथ कैराना, करनाल में टीम आरोपी को लेकर गई। जहां पर उससे पूछताछ हुई और कुछ जगह तस्दीक की गई। जासूसी के आरोपी नोमान इलाही को सीआईए-1 की टीम ने सात दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। वीरवार को उससे दिनभर पूछताछ की गई। नोमान के कनेक्शन पानीपत के साथ साथ कैराना और आस-पास के जिलों से भी हैं। जिस कारण पुलिस अलग-अलग जगह पर छानबीन कर रही है। पुलिस टीम ने नोमान को लेकर कैराना में भी दबिश दी। इसके साथ ही पानीपत के अलग-अलग स्थानों पर टीम गई। बताया जा रहा है कि टीम उसको लेकर करनाल भी पहुंची थी। जहां पर कुछ एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है।


 
विज्ञापन

6 of 8
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
स्थानीय खुफिया विभाग की सक्रियता पर उठे सवाल
पाकिस्तान एजेंट के लिए जासूसी करने के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय खुफिया विभाग की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के समय सभी को अलर्ट किया गया था। जिसमें स्थानीय खुफिया विभाग को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए थे। जिससे कि हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। लेकिन, टीमें नोमान तक नहीं पहुंच पाईं। वह काफी समय से सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सूचना के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि टीम आरोपी को लेकर अलग-अलग स्थानों की निशानदेही कर रही है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
बहन की बिगड़ी तबीयत
आरोपी नोमान इलाही की बहन जीनत की वीरवार को तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको सनौली रोड स्थित एक अस्पताल में लेकर गए। परिजनों ने बताया कि जीनत इस मामले के बाद खुद को रोक नहीं पा रही है। वहीं सीआईए-वन नोमान के संपर्क में फैक्टरी और सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत दूसरे लोगों की भी सूची तैयार कर रही है। इनमें से संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन

8 of 8
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
नोमान के सर्कल को जानने में लगी पुलिस सीआईए की टीम
पुलिस नोमान के सर्कल को जानने में लगी है। पुलिस का मानना है कि नोमान बेशक आंसू बहा रहा है लेकिन उसके तार दूर दूर तक जुड़े हुए है। वह खुद को बचाने के लिए ये सब कर रहा है। पुलिस इन्हीं सब को जानने में लगी है। रिमांड अवधि में वीरवार को कई जगह ले जाकर निशानदेही भी कराई है। उसके मोबाइल के साथ लैपटॉप में बड़े सुराग पुलिस को मिल रहे हैं। इसमें साइबर विशेषज्ञों का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें