फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाशिमपुरा कांड: हाईकोर्ट के फैसले पर नेताओं के बोल, जानें किसने क्या कहा...

Wed, 31 Oct 2018 07:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
फाइल फोटो
मेरठ के हाशिमपुरा नरसंहार मामले में 31 साल बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। सभी 16 आरोपी जवानों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 1987 के इस मामले में पीएसी के जवानों को 42 लोगों की हत्या और अन्य अपराधों के आरोपों से बरी करने के तीन साल पुराने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। आगे जानिए इस फैसले पर नेता क्या बोले:-
विज्ञापन

2 of 11
मेरठ न्यूज
न्यायालय का निर्णय सिर माथे पर, लेकिन निचली कोर्ट से सब बरी और ऊपरी कोर्ट में सभी दोषी। दोष भी सभी का बराबर। सुप्रीम कोर्ट में ठीक पैरवी की आवश्यकता है। पीड़ितों को न्याय मिलेगा। - डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन

3 of 11
मेरठ न्यूज
न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी तो नहीं की जा सकती है, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि न्यायालय को एक बार सिपाहियों की अपील को भी गंभीरता से सुनना चाहिए। दोनों पक्षों को न्याय मिले, ऐसी उम्मीद करते हैं। - हरपाल सैनी, पूर्व विधायक

4 of 11
मेरठ न्यूज
हाईकोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं। लेकिन हमें लगता है कि इस मामले पर संपूर्ण दृष्टिगत रखते हुए फिर से पुनर्विचार की आवश्यकता है। संपूर्ण तथ्यों पर फिर से संज्ञान लिया जाए तो अच्छा रहेगा। - रविंद्र भड़ाना, जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक।
विज्ञापन

5 of 11
मेरठ न्यूज
न्यायालय पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। लेकिन ऐसा लगता है कि सुरक्षा बलों के साथ दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। न्यायालय को सुरक्षाकर्मियों की याचिका पर विचार करना चाहिए। - सत्यप्रकाश अग्रवाल, कैंट विधायक
विज्ञापन

6 of 11
मेरठ न्यूज
हाशिमपुरा कांड ने बड़ा दर्द दिया। न्यायालय का फैसला स्वीकार है। पीड़ितों को देर से ही न्याय तो मिला। न्यायालय के निर्णय की सराहना करते हैं। - शाहिद मंजूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन

7 of 11
मेरठ न्यूज
31 साल बाद हाशिमपुरा वालों को इंसाफ मिला है। कानून पर यकीन मजबूत हुआ है। न्यायालय के इस निर्णय ने साबित कर दिया है कि देश में कानून जिंदा है। पीड़ित परिवारों के बूढ़े मां बाप की आंखों के आंसू सूख गए थे। - रफीक अंसारी, शहर विधायक

8 of 11
मेरठ न्यूज
न्यायालय के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए। 31 साल के बाद फैसला आया है, जबकि पहले ही आना चाहिए था। यह जघन्य अपराध रहा है। - राजपाल सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष सपा

9 of 11
मेरठ न्यूज
हाशिमपुरा कांड को मेरठ की जनता भूल नहीं पायी है। 31 साल बाद हाईकोर्ट का निर्णय आया है। न्यायालय के निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए। - जयवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा।

10 of 11
मेरठ न्यूज
न्यायालय पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है। न्यायालय का निर्णय सभी को स्वीकार होना चाहिए। - गोपाल अग्रवाल, सपा नेता।
विज्ञापन

11 of 11
मेरठ न्यूज
हाशिमपुरा के लोगों को 31 साल बाद इंसाफ मिला है। एक ही मोहल्ले के इतने लोगों को मारा गया था। न्यायालय का निर्णय सराहनीय है। - आदिल चौधरी, महानगर अध्यक्ष सपा

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें