फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1987 हाशिमपुरा फैक्ट फाइल: 3 माह तक लगा था कर्फ्यू, दाने-दाने को तरस गए थे मेरठ के लोग 

Wed, 31 Oct 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ न्यूज

हाशिमपुरा कांड को 31 साल बीत चुके हैं लेकिन उस दंगे की तपिश लोगों के जेहन में आज भी जिंदा है। तीन माह लंबे कर्फ्यू और तनाव के दौर में जिंदगी के हर कोने को तबाह कर दिया था। बदअमनी और बेबसी के निशान तीन दशक बाद भी फीके नहीं पड़े। 

 

विज्ञापन

2 of 7
मेरठ न्यूज
कारोबार बर्बाद हो चुके थे। फसलें चौपट हो गई थीं। रसोई खाली हो चुकी थीं। कितने ही घरों में खाने के लाले पड़ गए थे। जिंदगी घर के कोनों में सिमटकर रह गई थीं। उस मंजर के चश्मदीद आज भी उस दौर को याद कर सहम जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ न्यूज
ईव्ज चौराहा पर रेडीमेड गारमेंट का शोरूम चलाने वाले मधुप सिंहल बताते हैं कि उस समय वह ग्रेजुएशन कर रहे थे। रात दिन फायरिंग और पत्थरबाजी के बीच नारों का शोर था। इसके इतर अफवाहों ने भी लोगों में दहशत भर दी थी। गलियों में सिर्फ सेना के जवानों के बूटों की थाप सुनाई पड़ती थी। इस हिंसा ने आपसी प्यार को खत्म कर दिया था। 
 

4 of 7
मेरठ न्यूज
कोटला निवासी बलराज सिंह यादव ने बताया कि दंगे वाले दिन वह घर पर ही थे। उन्हें सूचना मिली की पास ही मदन पंसारी की दुकान के पास लाला नाथुमल पर चाकू से हमला कर दिया गया। आग की तरह फैली सूचना के बाद व्यापारी आनन फानन में दुकान बंद कर भागे। कोटला में यादव मंदिर के पास पीएसी तैनात कर दी। अगले ही दिन एक टेलर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए। क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया। 
 
विज्ञापन

अपनों को ही किया तबाह

5 of 7
मेरठ न्यूज
दंगे की वहशियत ने लोगों के दिल पत्थर कर दिए। दंगे के दौरान कई ऐसे लोग भी तबाह और बर्बाद हुए और मारे गए जो जिंदगी भर दुसरों की भलाई के लिए आगे रहे। हापुड़ रोड पर हुई हिंसा में एक ऐसे सर्जन व कंपाउंडर की हत्या कर दी गई जिसने सैंकड़ों लोगों की जिंदगी बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जिस वक्त उनकी हत्या कर दी गई तब वह दंगाइयों के ही मजहब के बीमार लोगों के इलाज के लिए जा रहे थे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ न्यूज
ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ दंगाइयों ने एक खराद मशीन वाले की दुकान जला डाली। इस दुकान में लोहे का सामान था लेकिन इससे ज्यादा आग बराबर की ट्रांसपोर्ट कंपनी ने पकड़ ली जहां लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। एक ऐसे जाने माने तरक्की पसंद इंसान का घंर भी फूंका गया जिसकी शायरी की भीड़ दीवानी हुआ करती थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ न्यूज
सुरजकुंड रोड निवासी अशोक के अनुसार सुभाष बाजार में उनकी दुकान थी जिस समय दंगा भड़का वह दुकान पर ही थे। किसी तरह दुकान बंदकर सुरक्षित घर तो पहुंच गए लेकिन इसके बाद तीन महीने तक दुकान की तरफ नहीं जा पाए। एक सप्ताह तक तो आसमान में धुएं के काले बादल छाए रहे थे। आस पास लगातार आगजनी हो रही थी। न जानें कितने ही लोग अपनों से हमेशा के लिए बिछड़ गए थे।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें