हरियाली तीज में सावन का हरा रंग शहरभर में नजर आया। सुबह से ही महिलाएं हरे परिधान पहनकर पार्कों में झूला झूलने पहुंची। कई स्थानों पर डीजे लगाकर बालीवुड गीतों के साथ सावन के लोकगीत भी बजते सुनाई दिए। आगे तस्वीरों में देखें कैसे शहर की महिलाओं ने मनाया तीज का उत्सव :-
विज्ञापन
2 of 9
तीज का उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में मेंहदी लगाकर सोलह सिंगार करके महिलाओं ने बेहद उत्साह और उमंग के साथ हरियाली तीज का त्यौहार मनाया। शहर के महिला संगठनों व सामाजिक संगठनों की ओर से तीजोत्सव समारोह हुआ।
विज्ञापन
3 of 9
तीज उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
पार्कों, कालोनियों, आरडब्लूए सोसाइटियों, महिला क्लबों, होटलों सहित विद्यालयों व डिग्री कॉलेजों में भी तीजोत्सव मनाया गया। तीज की रानी, सावन की रानी का चयन हुआ।
4 of 9
तीज उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
पार्कों, बाजारों के अलावा स्ट्रीट फूड की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। महिलाओं ने परिवार सहित चाट, टिक्की का आनंद लिया। हाथों में मेंहदी लगवाने के लिए भी बाजारो में भीड़ रही। सोशल मीडिया पर एक दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाओं के संदेश भेजे।
विज्ञापन
5 of 9
तीज उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने जी भरकर झूलों का आनंद लिया। डीजे पर डांस किया। चाट पकौड़ी का लुत्फ लिया। कुछ प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। लोकगायिका नीता गुप्ता ने आयोजन में लोकगीतों का तड़का लगाया। नीता गुप्ता ने गीतों के माध्यम से सभी महिलाओं से पॉलिथीन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
6 of 9
तीज उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
लेडिज पार्क में विशेष आयोजन किया गया। महिलाओं ने गीतों पर नृत्य किया। सावन के लोकगीत और कजरी गाई। मिलकर गेम्स खेले और इनाम भी जीते।
विज्ञापन
7 of 9
तीज उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
हर साल की तरह इस साल भी नगर निगम की ओर से बच्चा पार्क स्थित लेडिज पार्क में हरियाली तीज का विशेष आयोजन हुआ।
8 of 9
तीज उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने सावन के गीतों के जरिए संदेश दिया कि पॉलिथीन पर्यावरण व स्वास्थ्य दोनों के लिए घातक है। महिलाओं ने भी हरियाली तीज के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।