Explosion in Factory
- फोटो : अमर उजाला
बर्न यूनिट चालू होती तो मिल जाता बेहतर इलाज
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में बनी बर्न यूनिट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने लोकार्पण तो कर दिया था, लेकिन यहां अभी जले हुए मरीजों का इलाज शुरू नहीं हो सका है। बर्न यूनिट तो अब से सात माह पहले बनकर तैयार हो गई थी, मगर इस पर ताला है, क्योंकि न तो उपकरण आए हैं और न ही स्टाफ। बर्न यूनिट चालू होती तो धौलाना की फैक्टरी में हुए विस्फोट में झुलसे लोगों को और बेहतर उपचार मिल जाता। अभी इनका इमरजेंसी में ही इलाज किया जा रहा है।