फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: शिवभक्तों के आड़े आईं कई मुसीबत, कहीं शिविर में घुसा सांड, कहीं डीजे से बिगड़ा हाथी

Mon, 29 Jul 2019 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से जल लेकर जहां कांविड़ये अपने अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं वहीं कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों को कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। कहीं तेज बारिश हो जाती है तो कभी तेज धूप निकल आती है। ऐसे में कहीं गर्मी मे तो कहीं पानी के बीच से होते हुए कांवड़िये गुजर रहे हैं। वहीं डीजे की तेज आवाज और बड़ी झांकी कांवड़ भी मुश्किल खड़ी कर रही हैं। लेकिन इन सभी परेशानियों के बीच भोले के भक्तों के कदम जरा भी नहीं लड़खड़ाते और वे निरंतर आगे बढ़ रहे हैं:- 
 
विज्ञापन

2 of 6
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
डीजे की आवाज से बिगड़ा जंगली हाथी, मचाया उत्पात 
बिजनौर में नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रविवार सुबह पांच बजे कांवड़ियों के डीजे वाहन की आवाज सुनकर जंगली हाथी हाइवे पर आ गया। संयोग से कांवड़ियों का वाहन आगे बढ़ गया था। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाथी को खदेड़ना चाहा तो वह आक्रामक होकर उनकी ओर दौड़ पड़ा।  हाइवे पर जंगली हाथी के उत्पात से काफी देर तक हाइवे का यातायात ठप रहा।

 
विज्ञापन

3 of 6
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को पश्चिमी यूपी में दिन भर तेज बारिश होती रही। इस दौरान जहां कांवड़ शिविरों में पानी भर गया वहीं। दूर दराज क्षेत्रों के कांवड़ियां भारी बारिश के दौरान भी अपने गतव्यों की ओर बढते रहे। मेरठ में बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें पानी से लबाबल हो गई। इस दौरान शिवभक्त पानी से गुजरते दिखे। वहीं कई स्थानों पर खराब सड़कों के कारण भी शिवभक्तों को यात्रा में परेशानी हुई।

 

4 of 6
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों में घुसा गोवंशीय पशु
बागपत में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा में रविवार को अचानक कांवड़ियों  के बीच गोवंशीय पशु घुस गया। जिससे कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह गोवंशीय पशु को कांवड़ियों के बीच से निकाला। इसके बाद कांवडिय़ां अपनी मंजिल की तरफ बढ़े। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
हाईटेंशन लाइन से टकराई कांवड़
बागपत की भड़ल पुलिस चौकी के पास बड़ी झांकी वाली कांवड़ हाईटेंशन लाइन के तारों से टकरा गई। कांवड़ियों ने लंबे बांस के सहारे से लाइन को ऊपर उठाकर जैसे तैसे कांवड़ को निकाला। इस दौरान काफी देर तक कांवड़ियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
डीजे की धमक सेटूटे गाड़ी के शीशे 
मेरठ में हाईवे पर रविवार को दो बड़ी झांकी वाली कांवड़ आकर खड़ी हो गईं। जिनमें बड़े डीजे लगे हुए थे। देखते ही देखते देानों कांवड़ में कॉम्पिटिशन शुरू हो गया। इस दौरान डीजे की धमक इतनी ज्यादा थी कि वहां मौजूद कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। शीशे टूटने के दौरान वहां हंगामे की स्थिती बन गई। सूचना पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से दोनों कांवड़ को वहां से निकलवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें