फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दनादन दौड़: हाईवे पर डाक कांवड़ियों का सैलाब, रेस लगा रहे शिवभक्त, देखें तस्वीरें

Mon, 29 Jul 2019 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं। हर तरफ केसरिया रंग नजर आ रहा है। वहीं शिवरात्रि नजदीक है। ऐसे में डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। शिवभक्त समय से अपने क्षेत्रों में पहुंचने के लिए तेजी से बढ़ते चले जा रहे हैं। देखें ये तस्वीरें: -

 
विज्ञापन

2 of 7
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
रविवार को जहां पैदल कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई। वहीं सोमवार को सुबह से सड़कों पर डाक कांवड़ियों की धूम नजर आ रही है। दिल्ली-हरियाणा व आसपास के जिलों से युवा हरिद्वार से जल व डाक कांवड़ लेकर रवाना हो चुके हैं। उधर सड़कों से गुजरने वाली रंग बिरंगी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों का रैला सड़कों पर उमड़ पड़ा है। महाशिवरात्रि का एक दिन शेष रह गया है। रविवार व सोमवार को हजारों की संख्या में दिल्ली, हरियाणा के शिवभक्त गुजरे। मेरठ में मोदीपुरम से लेकर दिल्ली रोड़ तक भक्तों की लाइन लगी रही। भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं। 

 

4 of 7
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से चल रही कावड़ यात्रा के अंतिम दिन हाईवे पर सुबह से ही डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। हवा की रफ्तार से बात करते हुए डाक कावड़िया अपने तय समय के अनुसार गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं एक और पैदल कांवड़ियों का जोर है तो दूसरी तरफ डाक कांवड़ लेकर भक्त दौड़ लगा रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
डाक कांवड़ लाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
डाक कावड़िया सीटी के इशारे पर दौड़ रहे हैं। जल लेकर एक शिव भक्त हाईवे पर दौड़ता है। वह 300 से 400 मीटर तक जल लेकर आगे आगे रहता हैं। उसके पीछे बाइक पर तीन अन्य शिवभक्त रहते हैं जो सीटी का इशारा करते हैं और यात्रा को सकुशल आगे बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार कई बारे आगे निकलकर यदि कहीं जाम की समस्या रहती है तो दौड़ने वाले शिवभक्त के लिए रास्ते को साफ करते चलते हैं। हाईवे पर लगातार डाक कावड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं शाम तक इनकी संख्या में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शिवरात्रि है और आखरी दिन सभी अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए हाईवे पर दौड़ लगा रहे हैं। इस खूबसूरत नजारे को हर कोई अपने कैमरे कैद कर लेना चाहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें