फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर हादसा: CDS बिपिन रावत के साथ मेरठ के दामाद भी हुए शहीद, 2019 में हुई थी शादी, पढ़िए पूरी कहानी

Thu, 09 Dec 2021 07:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
हादसे का शिकार हेलिकॉप्टर - फोटो : पीटीआई
तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश का शिकार हुए जनरल बिपिन रावत के साथ मेरठ के दामाद कुलदीप सिंह राव भी शहीद हुए हैं। उनकी शादी करीब दो साल पहले मेरठ से हुई थी।

हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के साथ शिकार हुए स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव 2013 में एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। इससे पहले उन्होंने मुंबई में ही बीएससी आईटी की पढ़ाई की। दो साल पहले उनकी शादी मेरठ की यशवनी ढाका के साथ 19 नवंबर 2019 को हुई थी। यशवनी मेरठ के सैनिक विहार कॉलोनी की रहने वाली हैं। बताया गया कि यशवनी ने विद्या कॉलेज से बीटेक और जयपुर से एमटेक किया है। वह डीएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस रही हैं। एक साल से वह छुट्टी पर हैं। दामाद कुलदीप सिंह के निधन की सूचना पर परिवार के सभी लोग मेरठ से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
परिजनों के साथ कुलदीप सिंह राव - फोटो : amar ujala
मूलरूप से यशवनी बागपत के ढिकौली गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता देवेंद्र भी आर्मी में रहे और इनकी पोस्टिंग राजस्थान में रही। बताया गया कि बाद में उन्होंने मेरठ के सैनिक विहार में मकान बना लिया था।

वहीं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत का भी मेरठ से गहरा नाता था। उन्होंने मेरठ कॉलेज से पीएचडी की और कई बार छावनी भी आए। बुधवार को उनके हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना आई तो मेरठ कॉलेज में पीएचडी के उनके गुरु रहे प्रो. हरवीर शर्मा व्याकुल हो गए। कुछ देर बाद उनके निधन की खबर आ गई, तो आंखों से आंसू छलकने लगे। बस इतना ही बोल पाए कि बहुत अच्छे अधिकारी होने के साथ, बहुत अच्छे स्टूडेंट भी थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रो. हरवीर शर्मा व सीडीएस बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन मानसरोवर निवासी 81 वर्षीय मेरठ कॉलेज के रिटायर प्रोफेसर हरवीर शर्मा बताते हैं कि सीडीएस बिपिन रावत से पहली मुलाकात तब हुई, जब उन्होंने पीएचडी करने की इच्छा जताई। मेरठ कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग में एडमिशन लिया। उनके निर्देशन में वर्ष 2011 में पीएचडी की डिग्री पूरी की। उस समय सीडीएस रावत मेजर जनरल थे। उनकी पोस्टिंग दिल्ली सेना के हेडक्वार्टर में थी।

4 of 5
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (1958 - 2021) - फोटो : पीटीआई
उनके शोध का विषय मिलिट्री मीडिया स्ट्रेटेजिक स्ट्डीज, जियो स्ट्रेटजिक अप्रेजल ऑफ द कश्मीर वैली रहा। बेहद व्यस्त शेड्यूल होने के बावजूद वे कई बार मेरठ आए। प्रो. हरवीर शर्मा बताते हैं कि आरडीसी होने के बाद वे मिठाई लेकर मानसरोवर स्थित आवास पर आए थे। वायवा के दौरान दो बार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (1958 - 2021) - फोटो : अमर उजाला
प्रो. हरवीर शर्मा बताते हैं कि शोध के दौरान उन्होंने कभी ये अहसास नहीं होने दिया कि वे इतने बड़े सैन्य अधिकारी हैं। स्टूडेंट की तरह सिर्फ सुनते रहते थे। जब वे चीफ डिफेंस स्टाफ-सीडीएस बने तो उन्होंने पत्र में लिखा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि आपके जैसे गुरु मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें