फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियां उफान पर: हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

Tue, 19 Oct 2021 11:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। 
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में  इससे खादर क्षेत्र के किसानों के फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। वहीं कई गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 6
गंगा में टूटा तटबंध - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ आने की संभावना भी बढ़ रही है, क्योंकि महीनों से गंगा का तटबंध क्षतिग्रस्त है, जिसे दुरुस्त कराने के लिए सिंचाई विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने उचित नहीं समझा।

मंगलवार सुबह हस्तिनापुर में अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से शासन प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हरिद्वार से 3 लाख 25 हजार क्यूसेक, तो बिजनौर बैराज से एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, इससे खादर क्षेत्र के किसानों की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। वहीं कई गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ जैसे हालात होने के आशंका जताई जा रही है। स्थिति पर नजर रखने के लिए शासन प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। वहीं खादर क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
गंगा में बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर बढ़ने की सूचना से शासन प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दरअसल, महीनों से टूटे बड़े तटबंध को दुरुस्त नहीं किया गया। बार-बार अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर चेताया लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अब स्थिति बिगड़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: कोरोना काल में दवा के नाम पर बेच रहे थे खड़िया, अब मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी
विज्ञापन

3 of 6
गंगा में हुआ भूमि कटान - फोटो : अमर उजाला
लापरवाह रहे अधिकारी
बताया गया कि टूटे तटबंध से 1 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी अभी भी बाहर निकल रहा है। हरिद्वार से बढ़ा जलस्तर शाम तक क्षेत्र में पहुंचेगा जो क्षेत्र में तबाही मचा सकता है। पिछले दो महीने से लगातार तटबंध को जोड़ने की मांग की जा रही है और अमर उजाला द्वारा खबर भी प्रकाशित की गई। लेकिन विभागों की लापरवाही का खामियाजा अब खादर क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ सकता है।

4 of 6
खेतों में पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला
आज शाम तक बिगड़ सकते हैं हालात
कहा जा रहा है कि शाम तक क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात होंगे, हालांकि स्थिति से निपटने के लिए तहसील प्रशासन को अलर्ट किया गया है और खादर क्षेत्र में कई गांव के लोगों को भी अलर्ट किया गया है। क्षेत्र के लोगों को गांव से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
गंगा में हुआ भूमि कटान - फोटो : अमर उजाला
वहीं स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी के. बालाजी ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं कई अन्य अधिकारियों मौके पर पहुंचे हैं। उप जिला अधिकारी कमलेश गोयल ने बताया कि हर स्थिति पर नजर रखने के लिए विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया है। राजस्व विभाग की टीम लगाई गई है। क्षेत्र में बाढ़ से अलर्ट करने के लिए थाना पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं और निचले इलाकों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किसानों से वार्ता करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गंगा की तेज धारा में गंगा किनारे कटाव रोकने के लिए बनाई गई बाड़ को तहस-नहस कर दिया है। गंगा का पानी लगातार खादर क्षेत्र के खेतों ओर कई गांव की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम गंगा के तटबंध पर थाना पुलिस के साथ साथ राजस्व विभाग व सिंचाई अधिकारी व ग्रामीण से वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें