फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास से गुजरे तो मास्क हटाकर छींक दिया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कोरोना से जुड़े मजेदार जोक्स

Thu, 19 Mar 2020 02:02 PM IST
Dimple Sirohi डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
coronavirus jokes - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की दहशत के बीच एक तरफ सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है, वहीं इसको लेकर मीम्स की भी बाढ़ आ गई है। यहां तक कि लोगों व्हाट्सएप ग्रुप पर कोरोना पर बने जोक्स, शायरी और मीम्स शेयर कर रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक लोग कोराना से बचाव के लिए अनोखे उपाय बता रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
coronavirus jokes - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा कि कोरोना से बचना है तो मोमोज खाना बंद कर दें, क्योंकि यह एक चाइनीज डिश है। कुछ लोग व्हिस्की के दो पैग में कोराना का इलाज तलाश रहे हैं। कोरोना से निपटने के लिए शराब के सेवन के मैसेज खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है। कोरोना वायरस शराब के सेवन से दूर नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
hawan - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा है कि अंडा और मीट के सेवन से कोरोना फैलने का ज्यादा खतरा है। लोग इनसे दूरी बनाए रखें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बताया जा रहा है कि लौंग-इलायची और कपूर को एक साथ अपने साथ रखा जाए तो कोरोना असर नहीं करेगा। इसी तरह एक वीडिया में प्याज और नींबू की खुशबू सूंघने से कारोना से निपटने की बात कही जा रही है। साथ ही हवन, यज्ञ आदि से कारोना वायरस के बचाव के उपाय भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।

 

4 of 7
coronavirus jokes - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से बचाव के लिए हाथ न मिलाने की एडवाइजरी के बाद अभिवादन के अलग अलग तरीके सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग विभिन्न देशों के नेताओं द्वारा नमस्कार करने की तस्वीरें साझा करने के साथ अभिवादन के रोचक तरीके भी शेयर कर रहे हैं। इनमें कोहनी से कोहनी, पैर से पैर मिलाने तथा सलाम-आदाब और नमस्कार को वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
Anil Kapoor - फोटो : social media
मास्क और सैनेटाइजर पर बने जोक्स
सोशल मीडिया पर मास्क और सैनेटाइजर को लेकर भी जोक्स बन रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा है कि कोरोना के कारण उनकी पत्नी ने शॉपिंग और मॉल जाना बंद कर दिया है। सबसे बड़ी बात है कि वह अब मास्क लगाकर रहती हैं। जो काम मैं नहीं कर सका, वह कोरोना ने कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि सैनिटाइजर से हाथ धोते धोते कहीं हाथ में बची हुई लकीरें भी न खत्म हो जाएं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर द्वारा नौ हजार रुपये कीमत का लाल मास्क पहने हुई तस्वीर पर भी खूब मीम्स बन रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
coronavirus jokes - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप पर कोरोना शायरी
एक यूजर ने लिखा:
 मेरा कत्ल करने की उनकी साजिश तो देखो, पास से गुजरे तो मास्क हटा के छींक दिया।
अन्य यूजर ने लिखा : जब पैसा दिखता है तो लोग विदेश भागते हैं औैर जब जान दिखती है तो देश ही याद आता है। उधर वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी होने को लेकर भी जोक्स वायरल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
coronavirus jokes - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से जुड़े चुटकुले 
आज हम परमठ मंदिर गए...
पंडित जी से कहा, कोरोना वायरस से बहुत डर लग रहा है।
पंडितजी बोले- अपना हाथ आगे बढ़ाओ।
हमने आंखें बंद कर हाथ बढ़ा दिया। हाथ में चरणामृत मिला, पी लिया।
पंडित जी से पूछा, क्या दे दिया बहुत ही कड़वा है।
पंडित जी बोले- अरे बुड़बक पी काहे गए हैंड सैनिटाइजर दिया था। 

-मेडिकल स्टोर वाला भी आज तब बेहोश हो गया..
जब एक महिला ने कहा.. भइया मेरी साड़ी से मैचिंग एक एंटी कोरोना मास्क देना..
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें