फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे चार भाई: किसी का नहीं लगा सुराग, तलाशी अभियान जारी, काल बना दादी का अंतिम संस्कार

Fri, 03 Apr 2026 08:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हस्तिनापुर

सार

मेरठ के लावड़ क्षेत्र में दादी के अंतिम संस्कार के बाद गंगा में नहाने गए चार चचेरे भाई डूब गए। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और पुलिस गोताखोरों के साथ तलाश अभियान चला रही है।

विज्ञापन
1 of 8
बांए से दाएं- हिमांशु, अभिषेक, प्रियांशु, दिपाशु के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले के लावड़ क्षेत्र के जलालपुर गांव में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। परिवार की 100 वर्षीय बुजुर्ग दादी के अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए एक ही परिवार के चार चचेरे भाई अचानक गहराई में चले गए और देखते ही देखते गंगा की धारा में समा गए। कुछ ही पलों में परिवार के चार चिराग बुझ गए और गांव में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें: Health: गले में संक्रमण, फिर जकड़ रहा वायरल, अस्पतालों में बढ़े मरीज, चिकित्सक दे रहे सावधानी बरतने की सलाह
 

विज्ञापन

2 of 8
हस्तिनापुर में गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
100 वर्षीय दादी का था अंतिम संस्कार  
जलालपुर गांव निवासी किसान कमल सिंह और उनके छोटे भाई सोनू के परिवार में यह हादसा हुआ। शुक्रवार को परिवार की बुजुर्ग दादी भगवती (100 वर्ष) का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोग हस्तिनापुर के मखदुमपुर गंगा घाट पहुंचे थे। जहां वह अंतिम संस्कार क्रिया के बाद गंगा में स्नान करने लगे।
विज्ञापन

3 of 8
परिवार में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
गंगा स्नान के लिए घाट पर उतरे चार चचेरे भाई
अंतिम संस्कार के बाद परिवार के चारों चचेरे भाई गंगा में स्नान करने के लिए घाट पर उतरे। इनमें कमल सिंह के बेटे अभिषेक और हिमांशु तथा उनके भाई सोनू के बेटे दीपांशु और प्रियांशु शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  Baghpat: होटल के कमरे में भतीजे के साथ पकड़ी पत्नी, बाहर तक पीटता हुआ लाया पति, आधा घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा

4 of 8
परिवार में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
अचानक गहराई में चले गए युवक
बताया गया कि चारों युवक मखदुमपुर गंगा घाट पर नहाते समय अचानक गहराई की ओर चले गए। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, चारों युवक गंगा की तेज धारा में डूबने लगे और देखते ही देखते पानी में समा गए।
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पढ़ाई कर रहे थे चारों युवक
हादसे में डूबे चारों युवक पढ़ाई कर रहे थे। अभिषेक एलएलबी का छात्र था, जबकि हिमांशु ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा दी थी। वहीं दीपांशु 12वीं के छात्र और प्रियांशु 10वीं के छात्र बताए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
पहले दादी की मौत, अब खोए चार बेटे - फोटो : अमर उजाला
परिवार में पहले से था शोक का माहौल
परिवार पहले ही दादी भगवती के निधन से शोक में डूबा हुआ था। भगवती मूल रूप से हापुड़ जिले के मुकीमपुर गांव की रहने वाली थीं। पति मोतीलाल का करीब 35 वर्ष पहले निधन हो गया था, जिसके बाद वह अपनी बड़ी बेटी राजवीरी के बेटे हरवीर के साथ जलालपुर में रह रही थीं।
विज्ञापन

7 of 8
तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और गोताखोरों ने शुरू किया सर्च अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। गंगा में चारों युवकों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया और देर शाम तक खोजबीन जारी रही।
विज्ञापन

8 of 8
गांव में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
पूरे गांव में पसरा मातम
इस दर्दनाक घटना के बाद जलालपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार के चार युवकों के डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें