फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अंतिम संस्कार में आए थे, नहाने गए तो गंगा में समाए चार चचेरे भाई, मचा कोहराम, घाट पर इंतजार में परिजन

Fri, 03 Apr 2026 05:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदुमपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में आए चार युवक गंगा में डूब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान जारी है, लेकिन देर शाम तक युवकों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
1 of 7
गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र स्थित मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए चार युवक गंगा नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया, हालांकि देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें: Meerut: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या, जेवर बेचकर दी थी सुपारी

 
विज्ञापन

2 of 7
गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार के बाद गंगा में स्नान के दौरान हादसा
मिली जानकारी के अनुसार थाना लावड़ क्षेत्र के जलालपुर गांव के कुछ लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मखदुमपुर गंगा घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां मौजूद कुछ युवक गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

3 of 7
गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
पांच युवक उतरे थे गंगा में, एक को बचाया गया
ग्रामीणों के मुताबिक करीब पांच युवक गंगा में उतरे थे। इनमें से एक युवक को उसके साथियों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया, जबकि चार युवक तेज बहाव और गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया गया।
 

4 of 7
गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, प्रशासन से मदद की मांग
हादसे के बाद मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी गंगा घाट पर जुट गए। परिजनों ने प्रशासन से गोताखोरों और फ्लड कंपनी की टीम बुलाकर जल्द से जल्द युवकों की तलाश कराने की मांग की है।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : संवाद
देर शाम तक नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम
स्थानीय लोगों के अनुसार देर शाम तक कोई विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि लापता युवकों की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: सियासी घरानों में टिकट को लेकर मंथन, बड़े भाई पहुंचे सदन तक, छोटे अब भी इंतजार में
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला।
ये युवक हुए लापता
गंगा में डूबने वाले युवकों की पहचान अभिषेक, हिमांशु (17 वर्ष), दीपांशु (15 वर्ष) और प्रियांशु (17 वर्ष) निवासी जलालपुर थाना इंचोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमल सिंह और सोनू के दो-दो पुत्र इस हादसे में डूब गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मौके पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी 
घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम संतोष कुमार तहसीलदार निरंकार सिंह व सीओ पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे हैं। गंगा में डूबे युवकों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक चारों में से किसी भी युवक का कोई पता नहीं लग सका है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें